CBSE 12 Physics Question Paper 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हो रहे हैं। आज 21 फरवरी 2025 को सीबीएसई कक्षा 12वीं भौतिकी यानी फिजिक्स की परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई कक्षा 12वीं फिजिक्स पेपर के लिए उपस्थित हुए छात्रों का कहना है कि फिजिक्स प्रश्नपत्र चुनौतिपूर्ण रहा।

इसमें मुश्किल बहुविकल्पीय प्रश्न के अलावा कुछ विस्तृत संख्यात्मक प्रश्न चुनौतिपूर्ण रहें। छात्रों का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न रेगुलर पाठ्यक्रम से परे भा शामिल थे, यानी कि परीक्षा में कुछ प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों की समझ,विश्लेषणात्मक कौशल को टाइम मैनेजमेंट एंव अवधारणाओं के माध्यम से प्रश्नों को हल करने की क्षमता आंकी जाएगी। यह पेपर कई लोगों के लिए सामान्य रूप से कठिन साबित हुआ। परीक्षा के बाद छात्रों और शिक्षकों ने प्रश्न पत्र का विश्लेषण किया, जिसमें कठिनाई स्तर, प्रश्नों के वितरण और पैटर्न पर चर्चा की गई।
विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स क्वेश्चन पेपर पर विश्लेषण साझा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रश्न पत्र सामान्य रूप से जटिल था। शिक्षकों का कहना है कि कक्षा 12वीं भौतिकी प्रश्न पत्र को हल करने में छात्रों को केवल उचित टाइम मैनेजमेंट ही सफलता दिला सकती है। जिन छात्रों ने परीक्षा हॉल में टाइम को ध्यान में रख कर उत्तर लिखें हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
स्थानीय सीबीएसई स्कूल की छात्रा जयश्री ने कहा कि परीक्षा में नवीनतम सीबीएसई सैंपल पेपर स्ट्रक्चर का पालन किया गया। प्रश्न पत्र में विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को पांच खंडों में विभाजित है। एक अन्य छात्र मनीष के अनुसार प्रश्न पत्र में फिजिक्स पाठ्यक्रम को व्यापक रूप से कवर किया गया। इससे छात्रों के लिए विषय की व्यापक समझ होना महत्वपूर्ण हो गया।
सीबीएसई कक्षा 12वीं भौतिकी प्रश्न पत्र का प्रारूप
सीबीएसई 12वीं भौतिकी प्रश्न पत्र 2025 कुल 70 अंकों का था और इसमें तीन खंड शामिल थे। खंड A में बहुविकल्पीय प्रश्न - MCQs प्रश्नों को शामिल किया गया। वहीं खंड B में संक्षिप्त उत्तर प्रश्न - Short Answer और खंड C में दीर्घ उत्तर प्रश्न - Long Answer शामिल किए गए। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों का कहना है कि क्वेश्चन पेपर में आसान प्रश्न शामिल थे। लगभग 30-35% प्रश्न सीधे NCERT की अवधारणाओं पर आधारित थे। मध्यम कठिनाई स्तर वाले प्रश्नों की बात करें तो लगभग 40-45% प्रश्नों में गहरी समझ और सूत्रों के अनुप्रयोग की आवश्यकता थी। वहीं कठिन प्रश्नों में की संख्या न्यूनतम थी। लगभग 20-25% प्रश्न विश्लेषणात्मक और केस-आधारित प्रश्नों का स्तर कठिन था। ये प्रश्न छात्रों के तार्किक कौशल का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किए गए थे।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिकी के पेपर में छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों घटकों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा की संरचना कई तरह की योग्यताओं का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन की गई है। बता दें कि इसमें योग्यता-आधारित प्रश्नों की ओर उल्लेखनीय बदलाव किया गया है, जिससे निर्मित प्रतिक्रिया प्रश्नों पर निर्भरता 10% कम हो गई है।
छात्रों और शिक्षकों की राय
सीबीएसीई बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्रों के अनुसार, परीक्षा संतुलित थी। लेकिन कुछ प्रश्न अपेक्षा से अधिक जटिल थे। न्यूमेरिकल प्रश्न हल्के थे, लेकिन थियोरेटिकल प्रश्नों में गहराई थी। केस-स्टडी आधारित प्रश्नों में फॉर्मूला अप्लिकेशन का अच्छा मिश्रण था।
शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र NCERT आधारित था, लेकिन कुछ प्रश्न उच्च स्तर के थे। समय प्रबंधन करने वाले छात्रों के लिए पेपर हल करना आसान रहा। प्रैक्टिकल और थ्योरी का अच्छा संयोजन देखने को मिला। कुल मिला कर सीबीएसई 12वीं भौतिकी का प्रश्न पत्र 2025 मध्यम से कठिन स्तर का था। जिन छात्रों ने NCERT की किताबें ध्यानपूर्वक पढ़ी थीं और नियमित अभ्यास किया था, उन्हें अच्छा स्कोर करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुझाव दिया जाता है कि वे प्रैक्टिस सेट्स और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करें ताकि वे परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकें।


Click it and Unblock the Notifications











