CBSE Board Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट कब आएगा? संभावित तिथि और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दे चुके 44 लाख छात्र-छात्राएं अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हर वर्ष आयोजित की जाती हैं और लाखों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2025 संभावित तिथि और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

वर्ष 2025 में भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और अब छात्र बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड मई 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में नतीजे जारी कर सकता है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाते हैं और छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के संभावित परिणाम तिथि, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया दी जा रही है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 संभावित परिणाम तिथि

सीबीएसई बोर्ड आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के लगभग 40-50 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करता है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2025 के दौरान आयोजित की गई थीं। अतः सीबीएसई बोर्ड के पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम मई 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। हालांकि, सटीक तारीख की पुष्टि के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in या results.cbse.nic.in) पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

CBSE Board Exam Result 2025 कहां और कैसे चेक करें?

छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 निम्नलिखित माध्यमों से देख सकते हैं:

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से
  • UMANG ऐप के जरिए
  • SMS सेवा द्वारा

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 दे चुके छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम कैसे देखें?

चरण 1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर "CBSE 10th Result 2025" या "CBSE 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
चरण 4. "Submit" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
चरण 6. इसे डाउनलोड करें
चरण 7. प्रिंटआउट निकाल लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE 10th, 12th Board Result 2025: When will CBSE Board Result come? How to download scorecard? See full details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+