BTEUP Result 2023: तकनीकी शिक्षा बोर्ड, लखनऊ ने आज दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के डिप्लोमा कोर्स के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in, result.bteupexam.in और urise.up.gov पर दिए गए 'परिणाम' अनुभाग पर क्लिक करके अपने रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि बीटीईयूपी डिप्लोमा रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदावरों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या नाम का उपयोग करना होगा।

बीटीई यूपी रिजल्ट 2023
- कुल पंजीकृत अभ्यर्थी- 283121
- अनुपस्थित- 10328
- पास प्रतिशत- 66.8%
बीटीई यूपी टॉपर्स सूची 2023
इस साल, इंजीनियरिंग में वाराणसी के देवेश चतुर्वेदी ने 87.71% अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है, जबकि शुभम सिंह ने 86.27% अंकों के साथ दूसरा स्थान और राज किशोर सिंह यादव ने 86.01% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
इंजीनियरिंग के अलावा, रितेश सिंह और एनुल परवीन 87.91% अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि अली 86.35% के साथ दूसरे स्थान पर हैं और कन्नौज की दीपांजलि 85.37% के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
गैर-इंजीनियरिंग शाखा के लिए, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, लखनऊ की फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट टेक्नोलॉजी शाखा की छात्रा श्रुति सिंह ने 87.83% अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया जबकि नीलाक्षी पांडे 87.43% अंकों के साथ दूसरा स्थान और दीक्षा यादव 85.70% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
बीटीई यूपी मार्कशीट 2023 कैसे चेक करें?
बीटीई यूपी मार्कशीट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: यूपीबीटीई की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in/ पर जाएं।
चरण 2: 'परिणाम' अनुभाग पर क्लिक करें
चरण 3: 'BTEUP 2nd/4th/6th सेमेस्टर परिणाम 2023' लिंक खोजें।
चरण 4: लिंक पर क्लिक करें और अपने यूपीटीयू पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करें।
चरण 5: बीटीई मार्क्स 2023 की जांच करें।


Click it and Unblock the Notifications











