बिहार लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, शीघ्र करें आवेदन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वेलफेयर ऑर्गेनाइज़र और लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन Adv No. 02/25 के अंतर्गत निकाली गई है।

बिहार एलडीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, शीघ्र करें आवेदन

जिसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर 23 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई, 2025 है।

बीएसएससी एलडीसी भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 56 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 25 पद वेलफेयर ऑर्गेनाइज़र और 31 पद लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) के लिए आरक्षित हैं।

बिहार लोअर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथि

भर्ती विज्ञापन जारी: 11 अप्रैल, 2025

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 25 अप्रैल, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मई, 2025

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 मई, 2025

बीएसएससी एलडीसी भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

बिहार लोअर डिविजन क्लर्क और वेलफेयर ऑर्गेनाइज़र पदों के आवेदन के लिए योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

चरण 1: बिहार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'LDC, Welfare Organizer’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण करें और मांगी गई जानकारी दर्ज आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 4: भरे हुए फॉर्म की जांच करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 5: इसके बाद अपनी श्रेणीानुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
चरण 6: शुल्क जमा करने के बाद सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।

नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए फॉर्म भरने के बाद उसकी जांच अवश्य करें।

एलडीसी भर्ती 2025 के आवेदन के लिए श्रेणीानुसार शुल्क विवरण

आवेदक की श्रेणी- आवेदन शुल्क

सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवार (पुरुष/महिला): 540 रुपये
अनुसूचित जाति/जनजाति (केवल बिहार निवासी): 135 रुपये
सभी वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवार: 135 रुपये
बिहार निवासी महिला उम्मीदवार (आरक्षित और अनारक्षित दोनों वर्ग): 135 रुपये

बिहार एलडीसी भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड

वेलफेयर ऑर्गेनाइज़र

• शैक्षणिक योग्यता- इन्टरमीडिएट (10+2 )या समकक्ष।
• वांछनीय योग्यता- भूतपूर्वक हबलदार से सूबेदार मेजर नौसेना एंव वायु सेना के समकक्ष।
• आयु सीमा- अभ्यर्थी की आय़ु अधिकतम 57 साल, जिसकी गणना 01 अगस्त, 2024 के आधार पर की जाएगी।

लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)

• शैक्षणिक योग्यता- कम्प्यूटर संचालन एंव कम्प्यूटर का ज्ञान (हिंदी एंव अंग्रेजी) के साथ इन्टरमीडिएट (10+2 )या समकक्ष।
• वांछनीय योग्यता- भूतपूर्वक हबलदार से सूबेदार मेजर नौसेना एंव वायु सेना के समकक्ष।
• आयु सीमा- अभ्यर्थी की आय़ु अधिकतम 57 साल, जिसकी गणना 01 अगस्त, 2024 के आधार पर की जाएगी।

ध्यान देने योग्य- आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें जिसमें भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बिहार लोअर डिविजन क्लर्क भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Staff Selection Commission (BSSC) has started the online registration process for recruitment to various posts of Welfare Organiser and Lower Division Clerk (LDC).
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+