BSF Admit Card 2025: सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनो के पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ हेड कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2025 जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि चयन प्रक्रिया इस चरण में पीएसटी, पीईटी, सीबीटी, कौशल परीक्षण दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल चेकअप शामिल है।

सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल और एएसआई स्टेनो पदों पर इस राउंड के चयन अर्थात शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT), कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा (DME/RME) के लिए जल्द ही बीएसएफ एडमिट कार्ड 2025 जारी किए जाएंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक है।
बीएसएफ एचसीएम और एएसआई स्टेनो भर्ती के पीईटी और पीएसटी चरणों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही बल की आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में अब तक बीएसएफ की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस चरण के तहत परीक्षण के लिए उत्तीर्ण हुए आवेदक अपने बीएसएफ हेड कांस्टेबल और एएसआई स्टेनो हॉल टिकट बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यह महत्वपूर्ण दस्तावेज चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आपका प्रवेश द्वार के समान है, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बिना कॉल लेटर के परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी और अमान्य होगी। बीएसएफ एचसीएम और एएसआई स्टेनो भर्ती अभियान के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और सहायक सब-इंस्पेक्टर के कुल 1526 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें बीएसएफ एचसीएम और एएसआई स्टेनो प्रवेश पत्र 2025?
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा जल्द ही हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और सहायक सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसएफ एचसीएम और एएसआई स्टेनो कॉल लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
चरण 2: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर "Login" पर क्लिक करें।
चरण 3: बीएसएफ एचसीएम और एएसआई स्टेनो एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: बीएसएफ स्टेनो और कांस्टेबल हॉल टिकट डाउनलोड करें और पीडीएफ फाइल सेव करें।
चरण 5: परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए बीएसएफ कांस्टेबल और एएसआई स्टेनो कॉल लेटर का प्रिंट आउट निकाल लें।
BSF ASI & HCM Admit Card 2025 महत्वपूर्ण विवरण
सीमा सुरक्षा बल द्वारा असिस्टेंट सब-इंस्पेट्कर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा 2025 के हॉल टिकट में उम्मीदवारों और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। बीएसएफ एचसीएम और एएसआई स्टेनो हॉल टिकट पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख होगा। इन विवरणों को अच्छी तरह जांच कर लें।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता/माता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर
- जन्म तिथि
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
- श्रेणी (GEN/OBC/SC/ST/EWS)
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- परीक्षा केंद्र का कोड
- परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का प्रकार


Click it and Unblock the Notifications











