BSER Supplementary Result 2018: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSER) की ओर से 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रओं के लिए अच्छी खबर है। जी हाँ खबरों के अनुसार बताया जाता है कि 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री के रिजल्ट 20 तारीख को घोषित किये जा सकते है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन http://rajeduboard.rajasthan.gov.in और http://rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते है।

आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 11 जून को घोषित किया था वहीं 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट 23 मई और आर्ट्स का रिजल्ट 1 जून को घोषित किया था। 10वीं बोर्ड का रिजल्ट इस साल 80.13% रहा वहीं 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 91.0 %, साइंस का रिजल्ट 86.60 % और आर्ट्स का रिजल्ट 88.92 % रहा है। इस साल 10वीं बोर्ड में कुल 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट आने के बाद ऐसे चेक करें।
ऐसे देंखें BSER Supplementary Result 2018 रिजल्ट-
रिजल्ट आने के बाद इन स्टेप्स को फॉलों करके अपना रिजल्ट देख सकते है-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in या http://rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब 12वीं का रिजल्ट देखना है तो 12वीं की लिंक पर जाएं और 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट देखना है तो 10वीं की लिंक पर जाएं।
स्टेप-03
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। यहां से आप अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











