BSEB ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी किया, कैसे करें चेक

BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Entrance Result: सिमिलतला आासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बीएसईबी ने 2025 के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं।

बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्र और उनके माता-पिता बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल secondary.biharboardonline.com के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणामों में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के इच्छुक लड़के और लड़कियों दोनों की मेरिट सूची शामिल है। इसमें 120 सफल उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें 60 लड़के और 60 लड़कियां शामिल हैं।

बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट की घोषणा के बाद, इन शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को अब मेडिकल जांच से गुजरना होगा। ये प्रवेश प्रक्रिया के अगले महत्वपूर्ण चरण का हिस्सा है। गौरतलब हो कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा बीते 18 अक्टूबर को आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि में आयोजित की गई थी, जो दोपहर 1:00 बजे शुरू हुई और 3:30 बजे समाप्त हुई। परीक्षा के बाद अक्टूबर में बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय एंट्रेस टेस्ट के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई, जिससे उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में स्थापित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना बिहार और झारखंड के विभाजन के कारण पैदा हुए शैक्षणिक अंतर को पाटने के उद्देश्य से की गई थी। इस विभाजन के कारण दो उल्लेखनीय आवासीय विद्यालय झारखंड में चले गए थे। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को शिक्षा प्रदान करने वाला यह आवासीय विद्यालय बिहार सरकार द्वारा वित्तपोषित है और बीएसईबी की संबद्धता के तहत संचालित होता है।

बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 के परिणाम देखने के लिए छात्र एवं अभिभावक बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। कक्षा 6 के लिए बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का भी पालन कर सकते हैं-

चरण 1- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2- होम पेड पर लड़कों या लड़कियों के लिए कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा मेरिट सूची के लिए विशिष्ट लिंक पर क्लिक करें
चरण 3- संबंधित पीडीएफ दस्तावेज़ डाउनलोड करें
चरण 4- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किए गए पीडीएफ का प्रिंट ले लें।

बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय एंट्रेस रिजल्ट 2025 विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • माता या पिता के नाम
  • परीक्षा रिजल्ट स्टेटस

बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय परीक्षा रिजल्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्रों और अभिभावकों को बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (कक्षा VI के लिए) सत्र 2025-2026 (लड़कियां) के लिए उम्मीदवारों की मेरिट सूची

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (कक्षा VI के लिए) सत्र 2025-2026 (लड़के) के लिए उम्मीदवारों की मेरिट सूची

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Entrance Result 2025 declared! Students can check and download their result at secondary.biharboardonline.com. Know the process to check the result and important information.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+