Bihar Board Class 10 Result 2025: गिर गया पास प्रतिशत! जानिए कैसा रहा बिहार बीएसईबी 10वीं मैट्रिक रिजल्ट?

Bihar Board Class 10 Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज 29 मार्च 2025 को बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीएसईबी बोर्ड द्वारा मैट्रिक रिजल्ट समिति भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। छात्रों के लिए 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द्ध है।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, डिविजनवार, पास प्रतिशत, लिंगवार पास प्रतिशत का विवरण

बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट की घोषणा की। रिजल्ट के साथ इस साल का पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से matricbiharboard.com और matricresult2025.com के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी ने समय पर परिणाम प्रकाशित करने की अपनी प्रतिष्ठा को इस वर्ष भी बनाए रखा है, लगातार पांचवें वर्ष मैट्रिक के परिणाम घोषित करने वाला यह पहला बोर्ड है, जिसने परीक्षा के 29 दिनों के अंदर बोर्ड रिजल्ट जारी किया है। इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 15,85,868 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल प्रदर्शन में मामूली गिरावट के बावजूद उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा। इन छात्रों की उपलब्धियाँ सराहनीय रहीं।

बिहार बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि जिन छात्रों को लगता है कि उनके परिणाम बेहतर हो सकते हैं, उनके पास आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 4 से 12 अप्रैल के बीच अपने अंकों को चुनौती देने का विकल्प है। यह प्रावधान मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है, जिससे छात्रों को अपने प्रारंभिक परिणामों से संतुष्ट न होने पर पुनर्मूल्यांकन का मौका मिलता है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 पहले स्थान पर 3 टॉपर्स

बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट 2025 के अनुसार टॉपर सूची में तीन छात्र पहले स्थान पर हैं। इसमें साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स ने 489 अंक (97.80%) हासिल कर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

बिहार बीएसईबी 10वीं रिजल्ट के अनुसार, कुल 123 छात्र शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे। इसमें लड़के और लड़कियों दोनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि कुल 4,70,845 छात्रों ने प्रथम श्रेणी यानी फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है। इसमें 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां शामिल हैं। वहीं द्वितीय श्रेणी या सेकेंड डिवीजन की बात करें तो इसमें 4,84,012 छात्र पास हुए, जिनमें 2,29,958 लड़के और 2,54,054 लड़कियां थीं। इस बीच 3,07,792 छात्रों ने थर्ड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की। इसमें छात्रों का अनुपात 1,38,144 लड़के और 1,69,648 लड़कियां हैं।

मालूम हो कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 घोषणा से पहले बीएसईबी अधिकारियों ने 28 मार्च को बताया कि परिणाम अगले दिन दोपहर 12 बजे सार्वजनिक किए जाएंगे। मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर सीधे लिंक के माध्यम से अपने परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद बीएसईबी मैट्रिक के छात्रों के लिए परिणाम जांच और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो खोल दिया जाएगा।

BSEB Matric Result 2025 बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट, क्या कहते हैं आंकड़ें

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार डिवीजन-वाइज, उपस्थित हुए छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत, लिंग के अनुसार लड़के और लड़कियों के पास प्रतिशत और बीते पांच वर्षों के पास प्रतिशत यहां प्रदान किए जा रहे हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार कितने छात्र हुए उपस्थित, पास प्रतिशत?

  • बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 उपस्थित: 1558077
  • बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 उत्तीर्ण: 1279294
  • बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 असफल: 278783
  • बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 पास प्रतिशत: 82.11

बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 लिंग के अनुसार पास प्रतिशत क्या है?

  • लड़के: 83.65%
  • लड़कियां: 80.67%

Bihar Board Matric Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट SMS और डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डिविजन के अनुसार रिजल्ट

  • फर्स्ट डिवीजन: लड़कों की संख्या 2,53,754 और लड़कियों की संख्या 2,17,091
  • सेकंड डिवीजन: लड़कों की संख्या 2,29,958 और लड़कियों की संख्या 2,54,054
  • थर्ड डिवीजन: लड़कों की संख्या 1,38,144 और लड़कियों की संख्या 1,69,648

बीएसईबी 10वीं मैट्र्क रिजल्ट 2025 के अनुसार डिवीजन-वाइज

  • फर्स्ट डिवीजन: 470845
  • सेकंड डिवीजन: 484012
  • थर्ड डिवीजन: 307792
  • पास डिवीजन: 16645

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 बीते 5 वर्षों के पास प्रतिशत

  • 2025: 82.11 प्रतिशत
  • 2024: 82.91 प्रतिशत
  • 2023: 81.04 प्रतिशत
  • 2022: 79.88 प्रतिशत
  • 2021: 78.17 प्रतिशत
  • 2020: 80.59 प्रतिशत
  • 2019: 80.73 प्रतिशत

BSEB 10th Topper List 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट साक्षी, अंशु और रंजर वर्मा ने किया टॉप, देखें लिस्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board Matric Result 2025 declared! How were the Bihar Board 10th Result statistics in the last 5 years? Know division wise pass percentage, result analysis of boys and girls.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+