BSEB Matric Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं तीसरे दिन भाषा की परीक्षा 2 पालियों में आयोजित

BSEB Matric Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन सफलतापूर्वक परीक्षा पूरी हुई। इसमें परीक्षार्थी भाषा की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए परीक्षाएं 19 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किए गए।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भाषा की परीक्षा 2 पालियों में आयोजित

बिहार बोर्ड के अंतर्गत तीसरे दिन की परीक्षा में कक्षा 10वीं छात्र विभिन्न भाषाओं के पेपर के लिए उपस्थित हुए। विशेष रूप से हिंदी बोलने वालों ने दूसरी भारतीय भाषा के हिस्से के रूप में संस्कृत/अरबी/फ़ारसी/भोजपुरी की परीक्षा में हिस्सी लिया। वहीं गैर-हिंदी बोलने वालों ने राष्ट्रीय भाषा हिंदी विषय परीक्षा में हिस्सा लिया।

बीएसईबी मैट्रिक परीक्षाएं पिछेल 17 फरवरी 2025 से शुरू हुई हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आगामी 25 फरवरी, 2025 तक के लिए आयोजित किया जाएगा। इन परीक्षाओं में कुल 15,85,868 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। बिहार बोर्ड परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्टों में निर्धारित की गई हैं। बीएसईबी परीक्षाएं उर्दू, बांग्ला और मैथिली सहित मातृभाषा के पेपर से शुरू हुईं और व्यावसायिक वैकल्पिक विषय के साथ समाप्त होंगी। प्रत्येक दिन की परीक्षाएं बड़ी संख्या में भाग लेने वाले छात्रों के लिए सुबह और दोपहर की शिफ्टों में आयोजित की जाती हैं।

गौरतलब हो कि बोर्ड ने परीक्षा के दौरान दूसरे दिन गणित का पेपर भी आयोजित किया। इसमें 15.85 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। ये परीक्षाएं पटना सहित विभिन्न जिलों में आयोजित की गई। बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 73 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। कदाचार पर नकेल कसते हुए, बोर्ड ने परीक्षा के दौरान चार जिलों में कुल 16 नकलची पकड़े, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता बरकरार रहे।

Bihar Board Class 10th Exam 2025 कल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी आयोजित

बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2025 शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड 20 फरवरी, 2025 को कक्षा 10वीं के लिए सामाजिक विज्ञान का पेपर आयोजित करने वाला है। यह पेपर भी दो-शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसमें पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BSEB Matric Exam 2025: Bihar Board Class 10 language exam was conducted in two shifts. Know the exam schedule, paper pattern and other details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+