Bihar Board 12th Result 2025: दोपहर 1:15 पर जारी होंगे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट, कैसे देखें

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) वर्ष 2025 के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे घोषित करने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर अपना रोल कोड और नंबर डालकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 आज होंगे जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले 12 लाख से अधिक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में लगभग 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं। छात्रों और उनके परिवारों के बीच परिणामों को लेकर काफी उत्सुकता है क्योंकि बोर्ड परीक्षा के अंक उनके भविष्य के शैक्षिक मार्ग को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2025 आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष माननीय आनंद किशोर बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम घोषित किए जाने का बाद परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने रिजल्ट आधिाकिरक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी किए जाएंगे।

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड पर विस्तृत विवरण

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए स्कोरकार्ड में छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी। इसमें छात्र का नाम, उसके पिता के बारे में विवरण, उसके स्कूल का नाम, साथ ही उसका रोल कोड, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या शामिल होगी। इसके अलावा, इसमें अध्ययन की स्ट्रीम का विवरण होगा, जिनमें विज्ञान, वाणिज्य या कला स्ट्रीम शामिल हैं। साथ ही विषयवार पूर्ण अंक, उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, कुल अंक और डिवीजन या परिणाम की स्थिति का पूर्ण विवरण होगा।

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ की मौजूदगी में नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बीएसईबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए बताया, "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परिणाम बिहार सरकार शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री सुनील कुमार द्वारा 25.03.2025 को दोपहर 01:15 बजे जारी किया जाएगा।"

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कहां चेक करें?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करे के लिए वेबसाइट्स निम्नलिखित हैं:

  • result.biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com

बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2025 कैसे चेक करें?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2025 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं-

चरण 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर "इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
चरण 4: सुरक्षा कोड (कैप्चा) भरकर "View" या "Submit" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
चरण 6: रिजल्ट की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

छात्र ध्यान दें :

  • अगर आपका रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
  • मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, उसे ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • अगर रिजल्ट में कोई त्रुटि है, तो अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
  • रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
FAQs
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए कौन से विवरणों का आवश्यकता होगी?

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे महत्वपूर्ण विवरणों का आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर अपना रोल कोड और नंबर डालकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 कौन से वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं?

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करे के लिए वेबसाइट्स निम्नलिखित हैं:

result.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com

बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 कहां चेक कर सकते हैं?

बिहार बोर्ड बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जा सकते हैं। 

बिहार बोरिड कक्षा 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2025 आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

CareerIndia Career & Education
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board Intermediate Result 2025 will be released today. How to check BSEB 12th result online? Check result checking process, direct link and important information here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+