Kab Aayegi Bihar Board BSEB Exam Date Sheet 2025: यूपी, एमपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2024 जारी किए जाने के बाद अब बिहार में बीएसईबी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) वर्ष 2025 के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के लिए कमर कस रही है। बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2025 कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जायेगी।

छात्र अपने अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com को चेक करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 डेट शीट होने के बाद शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड करना महत्वपूर्ण है।
हाल ही में एक अपडेट में यह पता चला है कि BSEB जल्द ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट, दोनों बोर्ड के लिए 2025 की परीक्षा समय सारिणी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि न होने के बावजूद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा कार्यक्रम को तुरंत प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर नज़र रखें। इससे उनके पास अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय होगा।
बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए 2025 परीक्षा कार्यक्रम कैसे करें डाउनलोड?
बीएसईबी परीक्षा डेटशीट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है। यहां दिए इन आसान चरणों का इस्तेमाल कर आप भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
1. बीएसईबी की आधिकारिक साइट पर जाएं
2. होम पेज पर मैट्रिक या इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा डेटशीट को हाइलाइट करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर डेटशीट वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
4. बीएसईबी परीक्षा डेटशीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
5. अपनी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान संदर्भ के लिए बीएसईबी परीक्षा टाइम टेबल 2025 का प्रिंट रख लें।


Click it and Unblock the Notifications











