BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं स्कुटनी,कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवेदन की अंतिम तिथि आज, लिंक यहां

BSEB Class 10th Scrutiny, Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के बाद बीएसईबी मैट्रिक स्कुटनी, कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों के लिए अंतिम मौका है। दरअसल, बीएसईबी कक्षा 10वीं स्कुटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 12 अप्रैल 2025 है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक स्कुटनी,कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवेदन कैसे करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 बीते 29 जनवरी को जारी किया गया। मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट के बाद परीक्षा में असफलता प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए यह दूसरा मौका है। बीएसईबी स्कुटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com या bsebonline.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के अंतर्गत वे छात्र जो एक या दो विषयों में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं और समीक्षा का अनुरोध करना चाहते हैं, वे बीएसईबी मैट्रिक, स्पेशल और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि आज बीएसईबी मैट्रिक, स्पेशल और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा।

Bihar Board 10th Scrutiny, Compartment 2025 कैसे करें आवेदन?

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 के बाद जो छात्र अपने अंकों को चुनौती देने या कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक हैं, उनके लिए इस प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक स्क्रुटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com पर जाएं।
चरण 2: "स्क्रूटनी के लिए आवेदन करें (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025)" लिंक पर क्लिक करें।​
चरण 3: छात्र अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।​
चरण 4: छात्र अपने जिस विषय की स्क्रूटनी करवाना चाहते हैं, उस विषय को चुनें।​
चरण 5: स्कुटनी, कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें
चरण 6: आवेदन सबमिट करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।

किन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं आवेदन?

छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स के माध्यम से बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक स्क्रुटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • matric.bsebscrutiny.com
  • bsebonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.com

बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रुटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवश्यक विवरण

बीएसईबी कक्षा 10वीं स्क्रुटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है। बता दें कि जांच में उत्तर पुस्तिकाओं की गहन पुनः जांच शामिल है ताकि किसी भी अचिह्नित पृष्ठ, कुल अंकों में त्रुटि या किसी भी विसंगति की पहचान की जा सके जो अंतिम स्कोर को प्रभावित कर सकती है। इस समीक्षा से संभावित रूप से छात्र के परिणाम में वृद्धि, कमी या कोई बदलाव नहीं हो सकता है।

BSEB Class 10th Scrutiny, Compartment Exam 2025 लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The last date to apply for BSEB Class 10th Scrutiny and Compartment Exam 2025 is tomorrow. Know the application process, fees and important details here in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+