BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं उत्तर कुंजी biharboardonline.com पर जारी, कैसे उठाएं आपत्ति लिंक देखें

BSEB Class 10 2025 Answer Key: बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे थे। छात्रों को बता दें कि आज यानी 6 मार्च 2025 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कक्षा 10 परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी है।

BSEB Matric 2025 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र-छात्राएं अपने बोर्ड परीक्षा प्रोविजनल उत्तर कुंजी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से चेक कर सकते हैं। छात्र बोर्ड के पोर्टल के माध्यम से बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा आंसर-की डाउनलोड भी कर सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की अनुमति छात्रों को दी गई है। इससे उम्मीदवारों को अपने उत्तरों को क्रॉस-चेक करने में सहायता मिलेगी।

गौरतलब हो कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षाएं बीते 17 फरवरी 2025 से लेकर 25 फरवरी 2025 के बीच राज्य भर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं पूरी होने के बाद बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर जारी की गई। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का प्रावधान 10 मार्च, 2025 तक खुला है। किसी भी उत्तर पर आपत्ति जताने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि निर्दिष्ट ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के अलावा किसी अन्य माध्यम से और समय सीमा के बाद प्रस्तुत की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया परीक्षा पत्रों के मूल्यांकन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई है। उत्तर कुंजी प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल है। आधिकारिक पोर्टल की मदद से मैट्रिक परीक्षा दे चुके छात्र अपने अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Matric 2025 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा देने वाले सभी छात्रों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज करा सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है। इन चरणों का पालन कर छात्र मैट्रिक परीक्षा आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "मैट्रिक आंसर-की 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट करने के बाद, उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखेगी।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और सही उत्तरों के साथ मिला कर चेक करें।
चरण 6: यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो "Raise Objection" विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करें।
चरण 7: अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

BSEB Bihar Board Matric 2025 Answer Key Link

Bihar Board Class 10 2025 Answer Key महत्वपूर्ण जानकारी

  • आपत्ति दर्ज करने की प्रारंभिक तिथि 6 मार्च 2025 है।
  • कक्षा 10वीं आसंर-की आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 तक है।
  • केवल वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की गई है।
  • अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर मैट्रिक रिजल्ट 2025 तैयार किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर उत्तर कुंजी की जांच करें और यदि आवश्यक हो तो आपत्ति दर्ज करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद अगले चरण में पेपर का मूल्यांकन शामिल होगा, जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। ऐतिहासिक पैटर्न के आधार पर 2025 के लिए बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट मार्च में घोषित होने की उम्मीद है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

गौरतलब हो कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थीं। बिहार बोर्ड परीक्षा की शुरुआत उर्दू, बांग्ला और मैथिली जैसी मातृभाषा के पेपर से हुई। विभिन्न विषयों पर परीक्षा आयोजित करने के लिए परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की गई, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board Class 10th Answer Key 2025 Released! Candidates can download BSEB Matric answer key by visiting biharboardonline.com. Know the process to file objection and other details.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+