Bihar DElEd 2025 Application Last Date: बिहार डीएलएड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और अभी तक कर नहीं पाएं हैं तो बता दें कि आज इसके लिए अंतिम मौका है। दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज ही यानी 7 फरवरी को वर्ष 2025 के लिए बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) परीक्षा के लिए पंजीकरण बंद करने जा रही है।

बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आज आवेदन जमा करने की अंतिम अवसर है। आवेदन भरने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधिकारिक पोर्टल dledsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले बिहार डीएलएड 2025 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 22 जनवरी 2025 निर्धारित की गई थी। लेकिन उम्मीदवारों के रुझन को देखते हुए बीएसईबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने के निर्णय लिया गया।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार डीएलएड 2025 पंजीकरण बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए एक स्पष्ट समयरेखा निर्धारित की है। बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है। बिहार बीएसईबी डीएलएड परीक्षा आगामी 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बीएसईबी ने उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले अपने विवरणों को सत्यापित करने और यदि आवश्यक हो तो किसी भी विसंगति को ठीक करने में मदद करने के लिए एक डमी एडमिट कार्ड जारी करने की योजना की घोषणा की है।
गौरतलब हो कि डीएलएड 2025 परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने और परीक्षा में उपस्थित होने के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को इन मानदंडों को पूरा करना होगा। बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा जिन्होंने उर्दू में अपनी शिक्षा प्राप्त की है, वे भी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
विकलांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त छूट के साथ समान प्रतिशत मानदंड लागू हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने इस परीक्षा के लिए एक निश्चित संख्या में सीटें स्वीकृत की हैं। इसमें 10% उर्दू शिक्षकों के लिए और 5% विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं। कला, विज्ञान और वाणिज्य पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के बीच सीटें समान रूप से विभाजित की जाती हैं, जिससे सभी के लिए उचित अवसर सुनिश्चित होता है।
Bihar DelED 2025 बिहार डीएलएड आवेदन कैसे करें
आनेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप 1: सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "Bihar D.El.Ed 2025 Online Application" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए उम्मीदवारों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन के बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके प्रोसेस को वेरीफाई करें।
स्टेप 5: लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें
स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
स्टेप 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें (आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग से करें।)
स्टेप 8: आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट लें।
Bihar DelED 2025 आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र
बिहार डीएलएड में भाग लेने वाले संस्थान
बिहार डीएलएड कार्यक्रम में कई संस्थान भाग लेते हैं। इन संस्थानों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) श्रीनगर, पूर्णिया, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) फोर्ब्सगंज, अररिया, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) किशनगंज, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पूरबसराय, मुंगेर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) लखीसराय, महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) तिक्कापति, कटिहार, प्राइमरी टीचर शिक्षा कॉलेज, हवेली, खड़गपुर, मुंगेर, ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं ट्रेनिंग, मुसापुर, कटिहार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) रामगंज, संसारपुर, खगरिया, प्राइमरी टीचर शिक्षा कॉलेज, बेगुसराय शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











