Bihar Board 10th Compartment Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद अब परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। और जो छात्र बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने में सफल नहीं हो पाए हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, यदि कोई छात्र अपने ग्रेड से नाखुश हैं तो वो उत्तर पुस्तिका की पुन: जांच करा सकते हैं। या फिर विशेष परीक्षा में उपस्थित होकर दोबारा से अपनी परीक्षा दे सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के लिए पास प्रतिशत
बीएसईबी 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 150 अंक लाने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। हालांकि, जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें साल दोबारा परीक्षा देनी होगी।
बिहार बोर्ड 10वीं 2025 स्क्रूटनी के लिए कब करें आवेदन?
बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 4 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र इस प्रक्रिया का उपयोग एक या अधिक विषयों में अपने ग्रेड के पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देशों की व्यापक जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 कब हुई?
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 12 लाख से अधिक पास हुए। और तीन छात्रों ने रैंक 1 हासिल की है।
बिहार बोर्ड 10वीं 2025: कम्पार्टमेंट और विशेष परीक्षा
जो छात्र एक या अधिक विषय पास करने में असफल हुए हैं, वे BSEB द्वारा प्रशासित मैट्रिक कम्पार्टमेंट और विशेष परीक्षा देंगे। इसके अतिरिक्त, 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध रहेगी। कंपार्टमेंट परीक्षा में पात्र होने के लिए, छात्रों को समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करना होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं 2025 कम्पार्टमेंट और स्क्रूटनी परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?
1. बीएसईबी के आधिकारिक वेबपेज पर जाएं।
2. कम्पार्टमेंट परीक्षा या स्क्रूटनी के आवेदन के लिए, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने विषय विकल्प और रोल नंबर सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
4. ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और आवश्यक भुगतान करें।
5. भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट सेव करें।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को अत्याधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











