BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 शेड्यूल जारी, 2 मई से परीक्षाएं शुरू

BSEB Bihar Board Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ये खबर उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 के तहत असफलता का सामना करना पड़ा। दरअसल, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है।

बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 डेटशीट कैसे डाउनलोड करें

दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा परिषद (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा मैट्रिक और इंटर परीक्षा रिजल्ट में असफल हुए छात्रों को एक और अवसर देते हुए बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 शेड्यूल ऑनलाइन बीएसईबी की आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए गए।

वे सभी छात्र-छात्राएं जो बिहार विद्यालय परीक्षा परिषद (बीएसईबी) की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो पाएं और बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2025 में सफलता हासिल नहीं कर पाएं, वही छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर कम्पार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं के लिए उपस्थित हो सकेंगे।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 10वीं की स्पेशल और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं आगामी 2 मई 2025 से शुरू हो रही हैं। मैट्रिक एवं इंटर की कम्पार्टमेंट एवं विशेष परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होकर 12:45 मिनट तक चलेगी। वहीं बीएसईबी कक्षा 10वीं स्पेशल और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की दूसरी शिफ्ट 2 बजे से लेकर 5 बज कर 15 मिनट तक चलेंगी।

बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 12वीं इंटर की स्पेशल और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं भी 2 मई से शुरू होंगी। परीक्षाएं 2 मई, 3 मई, 5 मई और 7 मई को आयोजित की जाएंगी। बिहार बोर्ड इंटर कम्पार्टमेंट की परीक्षाएं भी दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। बीएसईबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षार्थी केवल तीन विषयों के लिए ही कम्पार्टमेंट परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।

बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 डेटशीट कैसे डाउनलोड करें

बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटर (कक्षा 12वीं) कम्पार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी गई है। यहां बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक, इंटर कम्पार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा 2025 डेटशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इन चरणों का पालन करके आप बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
चरण 2: "लेटेस्ट सर्कुलर " या "परीक्षा शेड्यूल" सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3: "Matric/Inter Compartment/Special Exam 2025 Time Table" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अब डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 5: आप चाहें तो इसे डाउनलोड करें
चरण 6: बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 शेड्यूल का प्रिंट ले लें।

नोट : बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 डेटशीट में परीक्षा की तारीख, समय और विषयों की सूची दी गई होती है। परीक्षा डेटशीट डाउनलोड करने के बाद अपने विषयों की तारीखें और समय अच्छे से नोट करें। परीक्षा सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी, जिसे आप परीक्षा से कुछ दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BSEB Bihar Board has announced the dates for Matric (Class 10) and Inter (Class 12) compartment and special exams 2025. Check the full schedule and exam details at secondary.biharboardonline.com. Bihar Board Compartment and Special Exam 2025 Date Announced.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+