BSEB Bihar Board Exam Date 2025: लंबे समय से बिहार बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी होने का इंतजार था। समय रहते छात्रों की बेहतर तैयारी के मद्देनजर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 7 दिसंबर 2024 को मैट्रिक और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर मैट्रिक एवं इंटर यानी कक्षा 10वीं और 12वीं की समय सारिणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड परीक्षा डेटाशीट 2025 अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी उपलब्ध कराई है।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षाएं आगामी 17 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं। मैट्रिक की अंतिम परीक्षा 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आगामी 1 से शुरू होंगी। 12वीं यानी इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित की जाएंगी।
बीएसईबी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीम बोर्ड परीक्षाओं के लिए बीएसईबी इंटर एडमिट कार्ड जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे। बता दें कि बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा तिथियां 2025 के अनुसार कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा तिथियां 2025 कैसे डाउनलोड करें
बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम टेबर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: "परीक्षा कार्यक्रम" या "समय सारणी" अनुभाग देखें।
चरण 3: बिहार बोर्ड परीक्षा समय सारिणी 2025 लिंक का चयन करें।
चरण 4: अपने डिवाइस पर परीक्षा डेट शीट 2025 डाउनलोड करें
चरण 5: बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर टाइम टेबल 2025 पीडीएफ का एक प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











