Bihar Board 10th Result 2025 Latest Updates: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड या बीएसईबी द्वारा राज्य भर में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम बीते 25 मार्च को जारी कर दिए गए। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद अब बिहार के 15 लाख छात्रों को अपने बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2025 का इंतजार है।

बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है। बीएसईबी बोर्ड द्वारा जारी किये गये परीक्षा शेड्यूल के अनुसार बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2025 बीते 17 से 25 फरवरी 2025 तक बिहार के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हर साल बिहार बोर्ड द्वारा पहले 12वीं परीक्षा रिजल्ट जारी किया जाता है और फिर 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। इस साल भी बीएसईबी इसी पैटर्न का पालन कर रहा है।
गौरतलब हो कि बीएसईबी ने 25 मार्च 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के तहत कुल 86.56 प्रतिशत छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा में सफलता हासिल किया है। इंटर परीक्षा रिजल्ट के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल, कॉमर्स में रौशनी, और आर्ट्स में अंकिता ने टॉप किया है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 कब आएगा?
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दे चुके छात्रों और अभिभावकों को बता दें कि बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा के बाद बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 (bihar board 10th result 2025 kab aayega) मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी महीने घोषित किया जायेगा।
बीएसईबी बिहार बोर्ड मौट्रिक रिजल्ट 2025 संभवतः 29 से 31 मार्च के बीच घोषित किया जा सकता है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट की ही भांति बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा करेंगे। बता दें कि मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट राज्य शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जारी किए जाएंगे। बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 के साथ ही साथ बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स सूची 2024 भी जारी की जाएगी।
बिहार मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 क्या कहते हैं बीते वर्षों के रुझान?
बीएसईबी बोर्ड द्वारा बिहार मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी करने के तहत यदि बीते कुछ वर्षों के रुझानों की बात करें तो बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा अमूमन मार्च के अंतिम सप्ताह तक कक्षा 10वीं परिणाम घोषित किए जाते हैं। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2024 मार्च 31 को जारी की गई थी। यदि बात वर्ष 2023 की करें तो बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी की गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे।
बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2025 कहां चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाएं:
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
- biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- bsebinter.org
बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2025 डाउनलोड के चरण क्या है?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी करेगा। छात्र अपने मैट्रिक रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:
चरण 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर और रोल कोड सही-सही भरें। फिर कैप्चा कोड डालें।
चरण 4: "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपका BSEB 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2025 का प्रिंट लें।


Click it and Unblock the Notifications











