बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जी हाँ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है ये रिजल्ट 20 जून को जारी किया जा सकता है। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट देखने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते है।

आपको बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 6 जून को जारी किया था। जिसके बाद 10वीं बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 तक आयोजित की गई थी।
बता दें इस साल 12वीं का रिजल्ट 52.95 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल 51 फीसदी ही रहा था। इस साल साइंस 12वीं के रिजल्ट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
ऐसे देखें 10वीं बोर्ड का रिजल्ट-
अगर आप बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करके रिजल्ट देख सकते है।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद 10वीं बोर्ड रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब रोल नंबर आप बाकी जानकारी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











