BSE Odisha Admit Card 2020 / बीएसई ओडिशा एडमिट कार्ड 2020 : ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बीएसई ओडिशा परीक्षा 2020 के लिए उपस्तिथ हुए, वह बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in से बीएसई ओडिशा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसई ओडिशा बोर्ड परीक्षा 2020 में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 19 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

बीएसई ओडिशा ने वार्षिक परीक्षा 2020, पत्राचार पाठ्यक्रम के लिए प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एडमिट कार्ड स्कूल अधिकारियों द्वारा डाउनलोड किया जाएगा और स्कूल के हस्ताक्षर और मुहर लगाने के बाद छात्रों को वितरित किया जाएगा।
बीएसई ओडिशा परीक्षा 2020 डेटशीट परिणाम तिथि
| बीएसई ओडिशा परीक्षा कक्षा 10 | 19 फरवरी 2020 से 2 मार्च 2020 तक |
| बीएसई ओडिशा परीक्षा कक्षा 12 | 3 मार्च 2020 से 28 मार्च 2020 तक |
| बीएसई ओडिशा परिणाम 2020 | मई 2020 का पहला सप्ताह (अनुमानित) |
बीएसई ओडिशा परीक्षा 2020 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर ना आएं, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के छात्रों परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल कोड और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
बीएसई ओडिशा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2020 डायरेक्ट लिंक
वार्षिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
सर्टिफिकेट कोर्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
बीएसई ओडिशा एडमिट कार्ड 2020 ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in पर जाएं
चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Latest Updates सेक्शन में एडमिट कार्ड बताने वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार स्कूल कोड और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए जाएंगे और स्कूल द्वारा समय रहते छात्रों को मुहर और हस्ताक्षर सहित दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











