बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स जिसका पूरा नाम ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स है, का रविवार को आयोजन किया गया था। बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स का आयोजन लंदन में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा किया गया था। ये ब्रटिश फिल्म इंडस्ट्री का सबसे सर्वेश्रेष्ण पुरस्कार है। इसमें फिल्मों में ब्रिटिश और अंतर्राष्ट्रीय योगदान को पुरस्कृत किया जाता है। इसमें सबसे बेस्ट फिल्म, बेस्ट ब्रिटिश फिल्म, डायरेक्ट, एक्टर, राइटर आदि को उनके कार्य को सम्मानिक किया जाता है।
इस साल यानी 2023 में 76वां बाफ्टा अवार्ड्स का आयोजन किया गया है जिसमें एक फिल्म है जिसे सबसे अधिक 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है और उसका नाम है ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, जिसे बेस्ट फिल्स का पुरस्कार का प्राप्त हुआ है। इस साल बाफ्टा अवार्ड का आयोजन रॉयल फेस्टिवल हॉल लंदन में किया गया था। आइए आपको इस लेख के माध्यम से बताएं की इस बार किस -किस श्रेणी में किस क्या पुरस्कार मिला है।

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स का स्थापना 1947 में कि गई थी। वर्ष 1958 में द गिल्ड ऑफ टेलीविजन प्रोड्यूसर्स एंड डायरेक्टर्स के साथ मिलकर अकादमी का विलय करके द सोसाइटी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन बनाया गया और वर्ष 1976 से ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आटर्स बना। जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष बाफ्टा अवार्ड का आयोजन किया जाता है। इसमें पुरस्कार के अलावा फिल्म स्क्रीनिंग और श्रद्धांजली शाम को भी शामिल किया गया है। बाफ्टा को करीब 6000 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जो कि फिल्म, टेलीविजन और वीडियों गेम इंडस्ट्री से हैं।
बाफ्टा फिल्म अबार्ड्स 2023 के विजेताओं की लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म - द बंशीज ऑफ इनिशरिन
एक ब्रिटिश लेखक, निर्देशक या निर्माता द्वारा उत्कृष्ट शुरुआत - चार्लोट वेल्स (लेखक / निर्देशक)
बेस्ट गैर भाषी फिल्म - ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र - नवलनी
एनिमेटेड फिल्म - गिलर्मो डेल टोरो की पिनोचियो
निर्देशक - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (एडवर्ड बर्जर)
ओरिजनल स्क्रीनप्ले - द बंशीज ऑफ इनिशरिन (मार्टिन मैकडोनाग)
एडेप्टेड स्क्रीनप्ले - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (एडवर्ड बर्जर, लेस्ली पैटरसन, इयान स्टोकेल)
प्रमुख अभिनेत्री - केट ब्लैंचेट (टार)
प्रमुख अभिनेता - ऑस्टिन बटलर (एल्विस)
सहायक अभिनेत्री - केरी कॉन्डन (द बंशीज ऑफ इनिशरिन)
सहायक अभिनेता - बैरी केघन (द बंशीज ऑफ इनिशरिन)
ओरिजनल स्कोर - ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
कास्टिंग - एल्विस
सिनेमैटोग्राफी - पश्चिमी मोर्चे पर सभी शांत
एडिटिंग - हर जगह सब कुछ एक साथ
प्रोडक्शन डिजाइन - बेबीलोन
कॉस्टयूम डिजाइन, मेकअप और हेयर - एल्विस
साउंड - पश्चिमी मोर्चे पर सब शांत
साउंड एंड इफेक्ट- अवतार: पानी का रास्ता
ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन - द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स
ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म - एक आयरिश अलविदा
ईई राइजिंग स्टार अवार्ड - एम्मा मैके


Click it and Unblock the Notifications











