BPSC पेपर लीक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, रोक से किया इनकार, 25 अप्रैल को होगी बीपीएससी मुख्य परीक्षा

BPSC Paper Leak News Update: बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी पेपर लीक मामले में कड़ा रूख अपनाया। मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

BPSC पेपर लीक विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य परीक्षा पर रोक से किया इनकार, 25 अप्रैल को होगी परीक्षा

बता दें कि बिहार बीपीएससी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि सबूत अपर्याप्त और निर्णायक नहीं हैं। ऐसे में पूरे परीक्षा को रद्द करना उचित नहीं होगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने याचिकाकर्ताओं की उन दलीलों को अस्वीकार कर दिया जिसमें उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज, वीडियो क्लिप जैसे डिजिटल प्रमाणों का हवाला देते हुए पेपर लीक की बात कही थी। वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने याचिकाकर्ताओं की ओर से तर्क दिया कि एक वीडियो में तो परीक्षा केंद्र पर लाउडस्पीकर से उत्तर बताए जा रहे थे।

गौरतलब हो कि इन याचिकाओं में पटना उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं व्यापक स्तर पर साबित नहीं हो सकीं। इसके बाद बीपीएससी आयोग को 70वीं मुख्य परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी गई थी।

इससे पहले 7 जनवरी 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना करते हुए याचिकाकर्ताओं को पटना हाई कोर्ट में जाने की सलाह दी थी। बता दें कि पूर्व में याचिकाकर्ताओं ने 13 दिसंबर 2024 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं और इसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपील की थी।

घटना से जुड़ी मुख्य जानकारियों के अनुसार, बिहार पुलिस पर आरोप लगे थे कि उसने प्रदर्शन कर रहे सिविल सेवा अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग किया। इन घटनाओं के बाद आयोग ने 22 परीक्षा केंद्रों पर 4 जनवरी को पुनः परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 12,012 पात्र उम्मीदवारों में से 5,943 ने भाग लिया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Supreme Court refuses to stay the main exam on BPSC 70th exam paper leak controversy. Court called the evidence insufficient. Know the whole case and what the court said.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+