BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वें मुख्य प्रवेश पत्र 12 अप्रैल को, कैसे करें डाउनलोड

BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है।

बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कैसे करें डाउनलोड?

इस संबंध में आयोग की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल 2025 से उपलब्ध कराए जाएंगे। हॉल टिकट जारी होने के बाद परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल bpsc.bih.nic.in और bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login के माध्यम से बीपीएससी 70वें मुख्य एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा 2025 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तिथियां और परीक्षा के दिन के लिए निर्देशों का उल्लेख होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र कोड और संबंधित जानकारी 22 अप्रैल 2025 को प्रदान की जाएगी।

बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कैसे करें डाउनलोड?

बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा के दिन उन्हें ई-एडमिट कार्ड प्रिंट करना होगा और उसे एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार 12 अप्रैल 2025 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
चरण 4- बीपीएससी 70वें मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 चेक और डाउनलोड करें।
चरण 5- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BPSC 70th Main Exam 2025 Admit Card will be released soon. Candidates can download the hall ticket by visiting the official website bpsc.bih.nic.in. Check admit card release date and direct link here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+