BPSC 63rd Prelims Result 2018: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से 63वीं प्रारंभिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 63वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। आपको बता दें कि बीपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 4257 परीक्षार्थी सफल हुए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 63वीं प्रारंभिक परीक्षा जुलाई 2018 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 90,697 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर या दिसंबर तक मुख्य परीक्षा ली जाएगी। मुख्य परीक्षा का सिलेबस ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत एक हफ्ते के अंदर शुरू होने की बात भी कही जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रिजल्ट के साथ ही हर श्रेणी के महिला और पुरूष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की है। वहीं बिहार सरकार द्वारा प्रीलिम्स एग्जाम में सफल होने वाले एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50-50 हजार रूपये देने की घोषणा भी की है। अगर आप बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 63वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
ऐसे देखें BPSC 63rd Prelims Result 2018 अपना रिजल्ट-
स्टेप-01
सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब होमपेज पर For 63rd Combined (Preliminary) Competitive Examination पर क्लिक करें।
स्टेप-03
आपके सामने पीडीएफ फाइल खुलेगी। जिसमें अपना रिजल्ट देख सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











