बेंगलुरु मेट्रो का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 9 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

बेंगलुरु शहर में लगातार बढ़ने वाली ट्राफिक की समस्या अब शायद कम हो सकती है, क्योंकि अब बेंगलुरुवासी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि एक दिन में बेंगलुरु मेट्रो ने 9 लाख से अधिक यात्रियों के सफर का नया रिकार्ड बना लिया। दरअसल शुक्रवार को शहर में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जाने के लिए शहर के हजारों लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो सेवाओं को चुना।

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सोशल मीडिया आधिकारिक पेज पर जारी एक नोटिस की माने तो शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों से कुल 9, 20, 562 लोगों ने मेट्रो की सेवाएं ली। शुक्रवार 6 दिसंबर 2024 को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट देखने के लिए यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) ने इसकी पुष्टि की। यह शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा।

बेंगलुरु मेट्रो का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 9 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दूस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएमआरसीएल के आंकड़ों बताते हैं कि 6 दिसंबर को करीब 9,20,562 यात्रियों ने बेंगलुरु मेट्रो से सफर किया। इसमें पर्पल लाइन (लाइन 1) में 4.39 लाख यात्री, वहीं ग्रीन लाइन (लाइन 2) में 3.12 लाख सवारियां ने मेट्रो सेवाएं ली। अकेले नाडाप्रभु केम्पेगौड़ा इंटरचेंज स्टेशन ने 1.67 लाख यात्रियों ने सफर किया। म्यूजिक कॉन्सर्ट ने इस रिकॉर्ड तोड़ने वाले आँकड़ों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौरतलब हो कि कॉन्सर्ट के मद्देनजर शहर में मेट्रो सेवाओं के समय का विस्तार भी किया गया। बेंगलुरु मेट्रो की दोनों लाइनों यानी पर्पल और ग्रीन लाइन को देर रात 12 बजे तक बढ़ाया गया। बीएमआरसीएल द्वारा कॉन्सर्ट में जाने वालों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए यह एक रणनीतिक पहल थी। इस निर्णय से न केवल बड़ी भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिली, बल्कि शहर के परिवहन ढांचे के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में मेट्रो की भूमिका को भी उजागर किया। बेंगलुरु मेट्रो सेवाओं के विस्तारित समय के कारण हजारों प्रशंसकों ने कॉन्सर्ट स्थल तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो सेवाएं चुनी। इस रिकॉर्ड तोड़ने वाले आंकड़े में पर्पल और ग्रीन मेट्रो लाइनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BMRCL Bangalore Metro sets a new record as over 9 lakh passengers traveled in a day during the Diljit Dosanjh concert, marking a significant achievement for the city's public transport system. Check details in Hindi
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+