BITSAT 2025 Registration: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में दाखिला लेना चाहते हैं तो शायद ये आपके लिए आखिरी मौका हो सकता है, क्योंकि बिट्स पिलानी द्वारा बिटसैट 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। बीई, बीफार्मा और एमएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार बिटसैट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी ने बिट्स एडमिशन टेस्ट (BITSAT) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। यह निर्णय लाखों छात्रों के हित के मद्देनजर लिया गया है। इससे विभिन्न कोर्सेस में दाखिला पाने के इच्छुक छात्र अब 24 अप्रैल 2025 तक आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं।
BITSAT 2025 पहला सत्र 26 मई, दूसरा सत्र 22 जून से शुरू
गौरतलब हो कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। इससे आवेदकों को इन प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में अपना स्थान सुरक्षित करने का मौका मिलेगा। बिट्स पिलानी द्वारा आयोजित किए जाने वाले बिटसैट 2025 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बिटसैट परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। BITSAT 2025 पहला सत्र 26 मई 2025 से 30 मई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं बिटसैट 2025 के लिए दूसरा सत्र आगामी 22 जून 2025 से लेकर 26 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
बिटसैट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए ये BITSAT 2025 शेड्यूल छात्रों की सुविधा के मद्देनजर डिजाइन किया गया है, ताकि वे अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी कर सके। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर 29 अप्रैल 2025 से 1 मई तक उपलब्ध है। BITSAT 2025 आवेदन पत्र में सुधार अवधि के दौरान उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करने का मौका दिया जाएगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों को केवल कुछ ही सेक्शन में यदि कोई त्रुटि हो तो, उसे आवश्यकतानुसार सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत अपडेट बाद में जारी किया जाएगा।
बिटसैट 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया जाना उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो पिलानी, गोवा और हैदराबाद में इसके कैंपस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा) और ऑफ साइंस (एमएससी) जैसे एकीकृत डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। यदि आप बिटसैट 2025 में भाग लेना चाहते हैं, तो यहां योग्यता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क की संपूर्ण जानकारी दी गई है।
बिटसैट 2025 के लिए योग्यता क्या है?
बीई और एमएससी कोर्स के लिए उम्मीदवार का 12वीं यानी 10+2 परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम 75% कुल अंक होना आवश्यक है। खासतौर पर फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स में कम से कम 60% अंक अलग-अलग होने चाहिए। 2023 या 2024 में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी बिटसैट 2025 के लिए पात्र हैं।
बीफार्मा कोर्स के लिए उम्मीदवार को 12वीं परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान/गणित में पास होना चाहिए। बिटसैट 2025 के लिए आवेदन करने के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% कुल अंक होना आवश्यक है। वहींफिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स/बायो प्रत्येक विषय में कम से कम 60% अंक में अनिवार्य है।
BITSAT 2025 आवेदन प्रक्रिया क्या है?
बिटसैट 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना आवेदन भर सकते हैं।
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट https://www.bitsadmission.com पर जाएं।
चरण 2. "BITSAT 2025 Application Form" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
चरण 4. आईडी पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
चरण 5. व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म को भरें
चरण 6. स्कैन डॉक्यूमेंट अपलोड करें
चरण 7. परीक्षा केंद्र का चयन करें।
चरण 8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 9. फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 10. फॉर्म प्रिंटआउट सेव करें।


Click it and Unblock the Notifications











