Bihar School Timings: देश के विभिन्न राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। तापमान में गिरावट के कारण कई राज्यों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सुबह के समय कोहरे के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। बिहार के शिक्षा विभाग ने भी तापमान में गिरावट और राज्य में शीतलहर के कारण सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है।

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी कर, स्कूलों के समय बदलने की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभिभावकों को और छात्रों को स्कूलों के समय बदलाव को लेकर सूचित किया गया।
अब बच्चे कितने बजे जायेंगे स्कूल?
बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब स्कूल तत्काल प्रभाव से सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले बिहार में सरकारी स्कूल सुबह 8:50 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित किये जातते थे। बिहार के सरकारी स्कूलों को जारी इस नए आदेश के अनुसार, स्कूलों में समय बदलाव के कारण अब केवल आठ पीरियड में कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में समय बदलाव के बाद अब सुबह पहले क्लास की घंटी 10 बजे लगेगी, और अंतिम पीरियड या आठवीं कक्षा की शाम 4 बजे बजेगी।
मीडिया News18 की एक रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के सरकारी स्कूलों में समय बदलाव के बाद दोपहर 12 से 12:40 बजे तक लंच ब्रेक होगा। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच एसेंबली में छात्रों के कपड़े, नाखून और बाल की जांच के साथ-साथ सामान्य ज्ञान सत्र, समाचार वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियां होंगी।
राज्य के कई इलाकों में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण बिहार में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया गया। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना में यह बताया गया कि यदि किसी स्कूल में किसी कक्षा की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं, तो ऐसे में अन्य कोई कक्षा स्थगित नहीं की जानी चाहिये। ऐसी परिस्थिति में अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों के क्लासेस में कोई रूकावट नहीं होनी चाहिये, और क्लासेस नियमित रूप से आयोजित किये जाने चाहिये। बता दें कि बिहार के ज्यादातर इलाकों में तापमान लगातार तेजी से गिर रहा है। इसलिए स्कूल के शिक्षक, कर्मचारियों और स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











