Bihar BSEB Sakshamta Pariksha 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधिकारिक तौर पर बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा को प्रचलित रूप से शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTT) के रूप में जाना जाता है। बीएसईबी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों को 12 मार्च तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

गौरतलब हो कि बिहार बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 उन शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो अपनी शिक्षण योग्यताओं को प्रमाणित करना चाहते हैं। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 पंजीकरण करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसईबी सक्षमता की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा पंजीकरण के बाद बोर्ड 28 मार्च को एडमिट कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है। परीक्षा के परिणाम अप्रैल के अंत तक आने की उम्मीद है।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 आवेदन शुल्क
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। बीएसईबी सक्षमता 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पीएच उम्मीदवारों के लिए भी यही शुल्क लागू होगा। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग सहित विभिन्न ऑनलाइन तरीकों का उपयोग करके किया जा सकता है।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा योजना क्या है?
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों के विषय ज्ञान, शैक्षणिक कौशल और सामान्य जागरूकता का आकलन करना है। इसमें तीन श्रेणियों में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। कुल 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि वाली यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और महत्वपूर्ण बात यह है कि गलत उत्तरों के लिए कोई दंड नहीं होगा।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 आवेदन कैसे करें?
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
चरण 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिए गए "BSEB सक्षमता परीक्षा 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नया पेज खुलेगा, जहां आपको नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करना होगा।
चरण 4: आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें।
चरण 5: रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, एक यूज़र आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।
चरण 6: लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें
चरण 7: परीक्षा केंद्र का चयन
चरण 8: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण 9: आवेदन शुल्क जमा करें
चरण 10: आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंट निकालें


Click it and Unblock the Notifications











