Bihar BSEB Class 10th Scrutiny, Compartment exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 4 अप्रैल से 2025 कक्षा 10वीं की स्क्रूटनी के साथ-साथ माध्यमिक विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक स्कूटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2025 निर्धारित है।

बीएसईबी मैट्रिक स्कूटनी और कम्पार्टमेंस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com, bsebonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। यह अवधि छात्रों को स्क्रूटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए अपने आवेदन जमा करने का अवसर प्रदान करती है। इससे इन मूल्यांकनों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
गौरतलब हो कि किसी भी विषय में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का विकल्प 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं स्कूटनी,कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को प्रति विषय 120 का शुल्क देना होगा। इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए छात्रों को निर्दिष्ट वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com पर जाना होगा, जहां आवेदकों को पंजीकरण करने और पासवर्ड बनाने के लिए अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी, कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवेदन कैसे करें?
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवेदन करने के लिए परीक्षार्थियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा। छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी, कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com, bsebonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2: पंजीकरण के लिए रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 3: एक बार लॉग इन करने के बाद, वे उन विषयों का चयन कर सकते हैं जिनका वे पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं
चरण 4: ऑनलाइन बैंकिंग विधियों के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें
चरण 5: अपने आवेदन को अंतिम रूप दें और सभी विवरण चेक कर सबमिट करें।
चरण 6: पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करना महत्वपूर्ण है।
नोट- बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि स्क्रूटनी से अंकों में बदलाव किया जा सकता है। इसके तहत छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में प्राप्त अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या अपरिवर्तित रह सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025
यदि कोई छात्र, दो से अधिक विषयों में असफल होने के बावजूद स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट दोनों परीक्षाओं का विकल्प चुनते हैं और स्क्रूटनी के परिणामों के आधार पर उत्तीर्ण होते हैं, बोर्ड परीक्षा के परिणाम को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अमान्य हो जाएंगे। वहीं विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कूल प्रमुखों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। जो फिर भरे हुए आवेदनों को बीएसईबी की निर्दिष्ट वेबसाइटों पर अपलोड करेंगे। छात्रों और स्कूल अधिकारियों के बीच यह सहयोगात्मक प्रयास सुनिश्चित करता है कि सभी आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा किए जाएं।
बीएसईबी कक्षा 10वीं स्क्रूटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा शुल्क का विवरण
बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी, विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए बोर्ड द्वारा आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा शुल्क सामान्य और आरक्षित श्रेणियों के बीच थोड़ा भिन्न है। कुल मिलाकर यह सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 950 रुपये और आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए 835 रुपये तक है। इस व्यापक शुल्क में ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा, विविध व्यय, मार्कशीट जारी करने और सभी विषयों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनंतिम परीक्षा शुल्क शामिल है।
बता दें गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत और ललित कला जैसे विषयों में व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क लागू होता है। यह शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है। स्कूलों को 30 रुपये का एक अलग ऑनलाइन शुल्क भी दिया जाता है, जो छात्रों के आवेदन भरने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लागत को कवर करता है।
मालूम हो कि बीएसईबी ने हाल ही में 29 मार्च को बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा की। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 के तहत इस वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 82.11% रहा। यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की। इस दौरान बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे। परिणामों के अलावा, पास प्रतिशत, शीर्ष प्राप्तकर्ताओं और अन्य के बारे में विवरण साझा किए गए। बता दें बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गईं, हालाँकि कुछ पेपरों की अवधि तीन घंटे से कम थी।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक BSEB वेबसाइट पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











