Bihar Board Matric Result 2025 Toppers Prize Money: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 29 मार्च, 2025 को कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी करने की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट का छात्रों और उनके परिवारों को बेसब्री से इंतजार है।

बीएसईबी द्वारा आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए परिणामआधिकारिक BSEB पोर्टल matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 राज्य को मिले 3 टॉपर्स
राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति में बीएसईबी मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया गया। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के तहत इस वर्ष राज्य भर के करीब 82.11% प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में तीन छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स ने 489 अंक (97.80%) हासिल कर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 कब हुई?
वर्ष 2025 के लिए बीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक हुईं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की गईं। बोर्ड ने 6 मार्च को उत्तर कुंजी जारी की, जिससे छात्रों को 10 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति मिली। गौरतलब है कि परीक्षा में एक ऐसा प्रारूप अपनाया गया, जिसमें 50% प्रश्न बहुविकल्पीय थे।
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के टॉपर्स को क्या मिलेगा ?
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2025 के साथ ही बोर्ड टॉपर्स के लिए इनामों की घोषणा भी की गई। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले टॉप 10 बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र आदि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपए नकद राशि और प्रशस्ति पत्र आदि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपए नकद राशि और प्रशस्ति पत्र आदि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।
टॉप 4 से लेकर 10 रैंक पाने वाले छात्रों को 20 हजार रुपए और प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट में टॉप करने वाले 10 छात्रों को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है। इसके तहत इन टॉप 10 छात्रों को 2000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट घोषणा के दौरान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ, राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा की।
1. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र
- 2,00,000 रुपए का नकद इनाम
- एक लैपटॉप
- मेरिट सर्टिफिकेट
2. द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र
- 1,50,000 रुपए का नकद इनाम
- एक लैपटॉप
- मेरिट सर्टिफिकेट
3. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र
- 1,00,000 रुपए का नकद इनाम
- एक लैपटॉप
- मेरिट सर्टिफिकेट
4. चौथे से दसवें स्थान तक के छात्र
- 20,000 रुपए का नकद इनाम
- एक लैपटॉप
- मेरिट सर्टिफिकेट
बीएसईबी कक्षा 10वीं मैट्रिक रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र अपने बीएसईबी कक्षा 10वी परिणाम डाउनलोड करने के लिए कुछ सरल चरणों का पालन करके देख सकते हैं:
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर "बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025" के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- आवश्यक रोल नंबर और कोड दर्ज करें
स्टेप 4- फिर "सबमिट" पर क्लिक करें
स्टेप 5- बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम देखें।
स्टेप 6- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणामों को डाउनलोड और प्रिंट करें।


Click it and Unblock the Notifications











