बिहार बीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्र आज देंगे अंतिम परीक्षा, देखें किन विषयों में बाकी हैं परीक्षा

Bihar Board Class 10th exam 2025: बिहार के छात्र अब सुकून की सांस ले सकेंगे। दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आज यानी 25 फरवरी 2025 को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के तहत अंतिम परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार 25 फरवरी को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के अंतर्गत छात्र सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, तकनीशियन, पर्यटन, खुदरा प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, दूरसंचार, आईटी / आईटीईएस विषयों पर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

बिहार बीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्र आज देंगे अंतिम परीक्षा, देखें किन विषयों में बाकी हैं परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को एक आश्चर्यजनक घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2025 के सातवें दिन किसी भी छात्र को निष्कासित नहीं किया गया और ना ही किसी भी उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया गया। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के दौरान 24 फरवरी को राज्य के किसी भी प्रांत से किसी भी छात्र को अनुचित व्यवहार के लिए निष्कासित नहीं किया गया।

सोमवार को वैकल्पिक विषयों पर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। बीएसईबी के आधिकारिक संचार में उक्त विवरणों का उल्लेख किया गया। इसमें कहा गया, "24 फरवरी 2025 को आयोजित मैट्रिकुलेशन वार्षिक परीक्षा 2025 के दौरान निष्कासन की संख्या शून्य है।" बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं की दो पालियों में सुबह की पाली यानी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक की परीक्षा के दौरान हायर मैथेमैटिक्स, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, पर्सियन, संस्कृत, अरबी और मैथली आदि पेपर शामिल थें।

पहले सत्र के दौरान यानी सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य और संगीत सहित विविध पाठ्यक्रम की परीक्षाएं आयोजित की गई। वहीं बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के तहत दूसरी शिफ्ट के दौरान यानी दोपहर के सत्र के लिए परीक्षाएं दोपहर 2 बजे फिर से शुरू हुईं और शाम 4:45 बजे समाप्त हुईं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का अंतिम दिन आज

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का अंतिम पेपर 25 फरवरी को निर्धारित है। यह अंतिम सत्र केवल सुबह में आयोजित किया जा रहा है। इसमें व्यावसायिक वैकल्पिक विषय जैसे सुरक्षा, ब्यूटीशियन, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सौंदर्य और कल्याण, दूरसंचार और आईटी/आईटीईएस ट्रेड विषय शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेंगी, जो इस वर्ष की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का समापन होगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board Class 10th Exam 2025: Today is the last paper of BSEB Matriculation Exam. Know important information and updates related to the examination of optional subjects in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+