बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो सकता है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड आज 12वीं के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट आज शाम 4.30 बजे से ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। अगर आप भी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखना चाहते है तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते है। इस साल बिहार बोर्ड से 12,07,986 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के 1384 सेंटर पर परीक्षा दी थी।

आपको बता दें बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पिछले साल कुछ खास नही रहे थे। तीनों संकायों का रिजल्ट मिलाकर 35 प्रतिशत ही रहा था। हालांकि इस बार 12वीं के रिजल्ट में सुधार की उम्मीद की जा रही है और तीनों संकायों का रिजल्ट मिलाकर 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो रिजल्ट बढ़ोतरी के पीछे एक कारण इस बार छात्रों को 10 प्रतिशत का ग्रेस मिलना भी है। वहीं एग्जाम पेपर के ऑब्जेक्टिव और प्रैक्टिकल सेक्शन में भी छात्रों को अधिक मार्क्स मिलने की बात कही जा रही है।
ऐसे देखें रिजल्ट-
एसएमएस के जरिए-
-साइंस का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में BSEB12S (Space) Roll No. लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
-आर्ट्स का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में BSEB12A (Space) Roll No. लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
-कॉमर्स का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में BSEB12C (Space) Roll No. लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
अधिकारिक वेबसाइट्स पर ऐसे देखें रिजल्ट-
-सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.biharboard.ac.in पर जाएं।
-उसके बाद 12वीं बोर्ड रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
-क्लिक करने के बाद रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। यहां से आप रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











