Bihar Board 10th, 12th Compartment Exam Admit Card 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर कम्पार्टमेंट एवं स्पेशल परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर ली गई है।

बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा 2025 देने के इच्छुक जिन छात्रों ने अपना आवेदन भरा वे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपने परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें बिहार बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा 2025 प्रवेश पत्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org और biharboardonline.com पर उपलब्द्ध है। बता दें जो छात्र विभिन्न कारणों से बीएसईबी 12वीं की परीक्षा में पास नहीं हो पाए या शामिल नहीं हो पाए, उनके लिए बिहार इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा एक दूसरा मौका है।
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए ज़रूरी एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है और इसे डाउनलोड कर परीक्षा हॉल में ले जाना आवश्यक है। बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट और स्पेशल हॉल टिकट के बिना परीक्षार्थियों को हॉल में प्रवेश की अनुमति या परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। बीएसईबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र 13 मई तक बीएसईबी आधिकारिक पोर्टल biharboardonline.org और biharboardonline.com से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब शुरू हो रहीं कक्षा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा 2025
बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा 2025 कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाएं आगामी 2 मई से शुरू होने वाली हैं। इसमें परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।। परीक्षा की पहली शिफ्ट यानी सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
बिहार बोर्ड बीएसईबी कम्पार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाएं मई में कई तिथियों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आगमी 2, 3, 5 और 7 मई 2025 को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। गौरतलब हो कि ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई हैं जो दो या अधिक विषयों में असफल रहे हैं।
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड?
एडमिट कार्ड केवल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होता है। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा या मैट्रिक के छात्रों के लिए केवल स्कूल लॉगिन से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं बीएसईबी बोर्ड 12वीं कक्षा या इंटर के छात्र स्वयं भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा 2025 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरणों का विवरण नीचे बताया जा रहा है।
बीएसईबी कक्षा 12वीं (इंटर) के छात्रों के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया क्या है?
चरण 1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर 'Compartment/Special Exam Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब लॉगिन पेज खुलेगा, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4. कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6. डाउनलोड या प्रिंट पर क्लिक कर PDF सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के लिए प्रक्रिया क्या है?
चरण 1. बिहार बोर्ड की वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2. 'School Login' पर क्लिक करें।
चरण 3. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
चरण 4. सभी छात्रों की सूची दिखाई देगी
चरण 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और छात्रों को दें।
नोट- एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जैसे नाम, विषय, परीक्षा केंद्र आदि अच्छी तरह जांच लें। किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रमुख या बोर्ड से संपर्क करें। एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र परीक्षा में ले जाना अनिवार्य है।


Click it and Unblock the Notifications











