Bihar B.Ed CET 2018: Bihar B.Ed 2018 के रिजल्ट जारी, जानिए काउंसलिंग शेड्यूल

Bihar B.Ed CET 2018: बिहार बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2018 के रिजल्ट घोषित कर दिए गये है। ये रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट http://www.biharbed2018.in पर जाकर देख सकते है। जानिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग।

By Sudhir

Bihar B.Ed CET 2018: बिहार में पहली बार हुए बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2018 (Bihar B.Ed CET 2018) के रिजल्ट घोषित कर दिए गये है। अगर आप Bihar B.Ed CET 2018 के रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट http://www.biharbed2018.in पर जाकर देख सकते है। ये रिजल्ट नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किए गये है।

Bihar B.Ed CET 2018: Bihar B.Ed 2018 के रिजल्ट जारी, जानिए काउंसलिंग शेड्यूल

आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब बिहार में बीएड के लिए कोई एंट्रेंस टेस्ट लिया गया हो। इसके लिए बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पहल की थी। वहीं Bihar B.Ed CET 2018 के रिजल्ट की घोषणा भी राजभवन द्वारा ही की गई है। पहली बार हुई बीएड एंट्रेंस एग्जाम में प्रदेश के 90 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में 122 परीक्षा के केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

बिहार बीएड एंट्रेंस 2018 (Bihar B.Ed CET 2018) के टॉपर-

पहली बार आयोजित हुई बिहार बीएड के एंट्रेंस एग्जाम 2018 में मनीष कुमार ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मनीष ने 120 में से 91 नंबर लाकर ये स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर मोनिका रही, मोनिका ने 120 में से 90 अंक हासिल किए है। मोनिका ने लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जानिए Bihar B.Ed CET 2018 काउंसलिंग की तारीखें-

अगर आपने बिहार बीएड की परीक्षा में क्वालिफाई मार्क्स हासिल किए है तो आप 27 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते है। बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट (Bihar B.Ed CET 2018) की काउंसलिंग 27 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगी। वहीं उम्मीदवारों को 11 अगस्त तक कॉलेजों में दाखिला लेना होगा। कॉलेजों में 13 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

ऐसे देखें बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट 2018 (Bihar B.Ed CET 2018) के रिजल्ट-

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.biharbed2018.in पर जाएं।

स्टेप-02
अब आपको Click here to View/Print Result पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-03
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर Search बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- UGC NET Result 2018: इस दिन जारी हो सकते है सीबीएसई नेट-2018 के रिजल्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar B.Ed CET 2018: बिहार बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2018 के रिजल्ट घोषित कर दिए गये है। ये रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट http://www.biharbed2018.in पर जाकर देख सकते है। जानिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग। Results of Bihar BEd Combined Entrance Test 2018 have been announced. These results can be seen by official website. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+