BHU ने निकाली जूनियर क्लर्क पदों के लिए भर्ती 2025, शीघ्र करें आवेदन

BHU Junior Clerk Recruitment 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 199 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BHU ने निकाली जूनियर क्लर्क पदों के लिए भर्ती 2025, शीघ्र करें आवेदन

बता दें जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और प्रशासनिक कार्यों में रुचि रखते हैं, उनके लिए बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 एक सुनहरा अवसर है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते 30 अप्रैल 2025 शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025: रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम: जूनियर क्लर्क
  • कुल पद: 199

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 मार्च 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
फॉर्म डाउनलोड और दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास सेकेंड क्लास ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए, साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से छह महीने का कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स (ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग) या AICTE मान्यता प्राप्त कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है।

कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट: टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा। इसमें अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष

(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी)

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

आवेदकों को अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और भर्ती अनुभाग पर जाएं।

2. जूनियर क्लर्क भर्ती लिंक पर क्लिक करें और बुनियादी विवरण प्रदान करके पंजीकरण पूरा करें।

3. ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण दर्ज करें।

4. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां जमा करें।

5. डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन पेमेंट मोड का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा करें।

6. आवेदन पत्र की जांच कर, इसे जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

नोट- ऑनलाइन आवेदन भरते समय किसी भी तकनीकी समस्या का सामना करने पर, कृपया [email protected] पर एक ईमेल भेजें।

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग: 500 रुपए
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Banaras Hindu University (BHU) has released the official notification for recruitment to Junior Clerk posts. A total of 199 posts will be filled under this recruitment process. For which interested and eligible candidates can apply online through the official website of BHU.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+