Bharat Ratna Award 2024 List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कुछ समय पहले, केंद्र ने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव भारत रत्न से होंगे सम्मानित
यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर एक ट्विट के माध्यम से कहा उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए ठोस नींव रखने में सहायक था।
प्रधानमंत्री ने कहा, प्रधान मंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था। जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया। इससे देश के आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है। उन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।
चौधरी चरण सिंह भारत रत्न से होंगे सम्मानित
मोदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया और कहा, यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाने का निर्णय लिया गया। यह सम्मान देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। चाहे वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हों या देश के गृह मंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति दी। वे आपातकाल के ख़िलाफ़ भी डटकर खड़े रहें। हमारे किसान भाइयों और बहनों के प्रति उनका समर्पण और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।
वैज्ञानिक स्वामीनाथन ने कृषि और किसानों के कल्याण में दिया योगदान
एमएस स्वामीनाथन पर मोदी ने कहा कि उन्होंने कृषि और किसानों के कल्याण में देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। मोदी ने लिखा, यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार हमारे देश में कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किये। मोदी ने कहा, हम एक नवप्रवर्तक और संरक्षक के रूप में और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को भी पहचानते हैं। डॉ स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था।
वर्ष 2024 में किन-किन को दिया जायेगा भारत रत्न
- कर्पूरी ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार
- लालकृष्ण अडवाणी, पूर्व डिप्टी प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता
- एम एस स्वामीनाथन कृषि वैज्ञानिक
- पी वी नरसिम्हा राव पूर्व प्रधानमंत्री
- चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री
Bharat Ratna Award Winners List: भारत रत्न पुरस्कार से जुड़े तथ्य; 1954 से 2024 तक विजेताओं की लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications











