Bangalore Weather: बदल रहा बेंगलुरु का मौसम; गर्मी, धूप और दिन का तापमान 34 डिग्री, बोर्ड परीक्षाओं पर कोई असर

Bangalore Weather Updates: मध्य फरवरी आते-आते बेंगलुरु का तामपान अब बदलने लगा है। बीते कुछ दिनों में तेज धूप, गर्मी के साथ शहर के तापमान भी बढ़ने लगा है। बेंगलुरु में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बेंगलुरु में पिछले कुछ वर्षों से रह रहे लोगों को यह पता होगा कि फरवरी महीने से शहर में गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है।

बेंगलुरु के मौसम का बच्चों की परीक्षा पर कोई असर?

तापमान की बात करें तो गर्मियों के मौसम के करीब आते ही बेंगलुरु के मौसम में दिन में गर्मी और रात में ठंड के बीच काफी तापमान का विशेष अंतर दिखाई देता है। मौसम विज्ञानियों ने इस प्रवृत्ति को आंशिक रूप से ला नीना एफेक्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि यह वर्तमान में वैश्विक स्तर पर मौसम के पैटर्न को प्रभावित कर रही है। बेंगलुरु में यूं बदलते मौसम के कारण बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चे और माता पिता थोड़े असमंजस्य में हैं। इस एकाएक बदलते मौसम के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

बेंगलुरु में दिन में गर्मी रात में ठंडी!

इस वर्ष ला नीना एफेक्ट से शहर में मौसम परिदृश्य बदलता हुआ दिख रहा है। इसमें तापमान इस मौसम के औसत से काफी ऊपर पहुंच गया है। उदाहरण के लिए शहर में हाल ही में 33.3 डिग्री सेल्सियस का उच्च तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि रात का तापमान औसत से थोड़ा नीचे चला गया है। इस कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में रात के समय सर्दी जैसी ठंड बनी हुई है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि न केवल बेंगलुरु ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य क्षेत्र जैसे चित्रदुर्ग, चिंतामणि और मैसूर सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अन्य क्षेत्रों में भी दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने का रुझान देखने को मिल रहा है। यह गर्मी की शुरुआत और जलवायु पैटर्न में बदलाव का संकेत देता है। यह संभवतः बड़ी वैश्विक मौसम संबंधी घटनाओं से जुड़ा हुआ है। प्रशांत महासागर पर अपने शीतलन प्रभाव के लिए जाना जाने वाला ला नीना पैटर्न वर्तमान में दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भारी वर्षा का कारण बना हुआ है। समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि के कारण आने वाले हफ्तों में इसका दक्षिणी भारत की जलवायु पर प्रभाव पड़ सकता है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएमडी के डॉ एन पुवियारसन ने संकेत दिया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बेंगलुरु सहित कर्नाटक में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। यहां हल्की से मध्यम पूर्वी और पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवाएं प्रवाहित होंगी। हालांकि सुबह के समय आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कोहरा या धुंध छा सकती है। यह पूर्वानुमान क्षेत्र के मौसम पर ला नीना एफेक्ट के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है। यह कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कभी-कभी कोहरे वाली सुबह के साथ शुष्क वातावरण का संकेत देता है।

कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

आईएमडी ने आने वाले कुछ दिनों में बेंगलुरु में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इन व्यापक रुझानों के तहत बेंगलुरु शहर का वर्तमान तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानों के अनुसार दिन के लिए न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के बीच की सीमा में रह सकता है। ला नीना एफेक्ट के कारण बेंगलुरु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के व्यापक क्षेत्र में मौसम के पैटर्न को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बेंगलुरु के मौसम का बच्चों की परीक्षा पर कोई असर?

वर्तमान में बेंगलुरु में मौसम स्थिर है। दिन के समय हल्की गर्मी और देर शाम मौसम ठंडा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी दिनों में भी सामान्य रहने की संभावना है। इसलिए मौसम के कारण परीक्षाओं पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना कम है। फिर भी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर ध्यान दें और किसी भी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रहें, ताकि उनकी परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से चलती रहे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bangalore's weather changed, temperature reached 34 degrees. Will the increasing heat affect children's exams? Know the effect of Bangalore's weather on students' studies and concentration.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+