Bangalore Weather Updates: इस साल कई बार आपने ला-नीना एफेक्ट का जिक्र सुना होगा। इस कारण गर्मियों में अत्यधिक गर्मी और हीटवेव के कहर, वहीं सर्दियों में अत्यधिक ठंड और कोल्डवेव का असर रहने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन बेंगलुरु में इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं देखने को मिला है। बेंगलुरु में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिस कारण विभिन्न एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी की है। वहीं शहर में दिन भर का तापमान सामान्य ही है।

आईटी सिटी बेंगलुरु में दिन का तापमान अमूमन 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि सुबह के समय बेंगलुरु समेत के आसपास के इलाकों को घने कोहरे ने जकड़ लिया है। इस कारण कई इलाकों में विजिविलिटी की कमी भी महसूस की जा रही है। दिन के समय तापमान ऐसा है कि ठंड महसूस नहीं हो रही और शाम होते ही लोगों को हल्के गर्म कपड़े निकालने पड़ रहे हैं।
आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा गर्म रहने की उम्मीद है। बेंगलुरु शहर का अत्यधिक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है। हालांकि बेंगलुरु के आस पास के इलाकों में मौसम आरामदायक रहने का अनुमान है। बेंगलुरु में घूमने के लिए इस साल भी हजारों की संख्या में सैलानी देश के कई अलग अलग क्षेत्रों से आए हैं। बेंगलुरु के निवासियों और शहर में घूमने आए सैलानियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना उसी के अनुसार बनाएं।
बीते कुछ दिनों पहले बेंगलुरु का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा नीचे चला गया था। बेंगलुरु शहर में इस घटे तापमान ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में शहर के कुछेक इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि आने वाले सप्ताह में बेंगलुरु के मौसम की बदलने की संभावनाएं हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहा। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 दिसंबर को आसमान थोड़ा साफ होगा, कुछ बादल छाए रहेंगे और तापमान 25.65 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि यह राहत थोड़े समय के लिए ही रहेगी, क्योंकि 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश फिर से होगी, जिससे हवा का तापमान क्रमशः 22.64 डिग्री सेल्सियस और 22.14 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा होने की संभावना है। वहीं 29 दिसंबर को छिटपुट बादल छाए रहेंगे और 30 दिसंबर को बादल छंटेंगे। इससे तापमान क्रमशः 24 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
क्या आने वाले दिनों में बदलेगा बेंगलुरु का मौसम?
आज, 26 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। ह्यूमिडिटी 67% है और हवा की गति 16 किमी/घंटा है। सुबह सूरज करीब 06 बजकर 39 मिनट पर उगेगा और शाम 6 बजे अस्त होगा। वहीं कल यानी शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल आर्द्रता का स्तर 64% रहेगा। 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों के लिए मौसम का पूर्वानुमान विभिन्न प्रकार की मौसमी घटनाओं से भरा रहेगा। धूप वाले दिनों से लेकर हल्की बारिश और बादल छाए रहने तक, शहर के निवासियों को हर चीज़ का थोड़ा-बहुत अनुभव होगा। हमेशा की तरह नवीनतम मौसम पूर्वानुमानों के बारे में जानकारी रखने से आपको अपने लिए योजना बनाने में मदद मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











