Weather in Bangalore: इस साल बेंगलुरुवासी आश्चर्य में हैं। आश्चर्य अतिरिक्त ठंड के कराण। बीते कई दिनों से शहर को भारी बारिश ने जकड़ रखा था। बारिश के कारण इस साल दिसंबर का महीना आने से पहले ही हल्की ठंड पड़ने लगी। हालांकि अब चक्रवात का असर कम हो गया है, लेकिन फिर भी बेंगलुरु में ठंड बढ़ रही है और तापमान घट रहा है। शहर के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गर्म कपड़े रेडी रखे।

बता दें कि बेंगलुरु दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की बात सामने आई है। शहर का तापमान बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। 2010 के बाद से बेंगलुरु का तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिरने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि शहर में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तापमान अनुमान के तहत यह आंकड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
अंग्रेजी समाचार वेबसाइट हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तापमान में यह गिरावट बेंगलुरु में दिसंबर की औसत रात की तुलना में काफी अधिक है। इसमें आमतौर पर न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते रविवार को बेंगलुरु शहर का तापमान आम तापमान की तुलना में काफी कम रहा। रविवार को बेंगलुरु का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। इसके तहत तापमान एचएएल हवाई अड्डे के क्षेत्र में 14.7 डिग्री सेल्सियस और बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्या कहा आईएमडी ने
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में शहर में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं रात का तापमान औसतन 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी का कहना है कि दिसंबर की हवा में यह असामान्य ठंड हाल ही में लगातार हुई बारिश के कारण हो सकती है।
बेंगलुरु के लिए यादगार महीना बन सकता है दिसंबर
तट के साथ कम दबाव वाले क्षेत्रों से प्रभावित होने के कारण बेंगलुरु में ठंड बढ़ने का एक कारण हो सकता है। इन मौसमी स्थितियों के कारण ही बेंगलुरु शहर के तापमान में अचानक गिरावट ला दिया है। जाहिर है कि यह साल दिसंबर का महीना बेंगलुरु के निवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है।
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में ठंड (Bangalore Weather) के ऐतिहासिक संदर्भ की मानें तो बेंगलुरु का सबसे ठंडा तापमान 13 जनवरी 1884 को दर्ज किया गया था। उस दिन बेंगलुरु का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि इस साल की ठंड ने इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ा, लेकिन फिर भी यह आम रहने वाले तापमान से अलग होने के कारण उल्लेखनीय है। दिसंबर के तापमान में आखिरी बार गिरावट 24 दिसंबर, 2011 को हुई थी। उस दिन शहर के तापमान का पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।
वर्तमान में बेंगलुरु का मौसम 23.6 से 15.7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आने वाले कुछ दिनों में बेंगलुरु के तापमान में और गिरावट होने की संभावनाएं हैं। बेंगलुरु में पिछले चौदह वर्षों में सबसे अलग सर्दी पड़ रही है और दिसंबर के महीने में तापमान के नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है। हाल ही में हुई बारिश और तटीय कम दबाव को इस शीतलहर का एक कारण बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











