Bangalore Weather: बेंगलुरु में कैसे बदल रहा मौसम का मिजाज? कभी गर्मी तो कभी ठंड

Bangalore Weather Update: बेंगलुरु शहर के मौसम ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। यहां शहरवासियों को किसी दिन ठंड महसूस हो रही है तो किसी दिन वे गर्म मौसम से परेशान है। दिन के समय तेज धूप तो रात के समय ठंडी हवाएं चल रही है। अब ऐसे में लोग ठंड में ठिठुरें या ठंड के मौसम में गर्मी से बचें। 20 दिसंबर को बेंगलुरु शहर का तापमान 26.15 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।

बेंगलुरु में कैसे बदल रहा मौसम का मिजाज? कभी गर्मी तो कभी ठंड

वहीं आज यानी 21 दिसंबर के तापमान की बात करें तो शनिवार को बेंगलुरु शहर का तापमान न्यूनतम 18.65 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बेंगलुरु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस वर्ष आईटी सिटी बेंगलुरु में तापमान पर भारी बदलाव देखा जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि बेंगलुरु का मौसम लगभग साफ रहेगा और शहर के ज्यादातक इलाकों में हल्के बादलों के साथ हल्की धूप बनी रहेगी। बेंगलुरु में साल भर का तापमान सामान्यतः 15 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कुछ वर्षों पहले तक बेंगलुरु के मौसम की चर्चाएं पूरे भारत में होती थी। विशेषकर सर्दियों में, यहां की रातें ठंडी होती हैं जबकि दिन के समय मौसम सामान्य रहता है।

मानसून के दौरान जुलाई से सितंबर तक बारिश अधिक होती है। इसके विपरीत सर्दियों में हल्की ठंड होती है, जो अक्टूबर से फरवरी तक रहती है, और यह समय पर्यटन और आउटडोर गतिविधियों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। हालांकि इस वर्ष बेंगलुरु में आने वाले लोगों की संख्या घट रही है या बढ़ रही है, ये कह पाना मुश्किल है। बेंगलुरु का मौसम अगले 10 दिनों तक अधिकतर सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ दिनों में हल्की बारिश या हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह समय बाहर घूमने और अन्य गतिविधियों के लिए उपयुक्त है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bangalore Weather: Stay updated on how the weather is changing in Bengaluru. Check the latest weather news, updates, and forecasts for Bangalore in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+