Bangalore Weather: बेंगलुरु में कितने दिनों तक रहेगा हिल स्टेशन का मौसम? तापमान गिरा, कोहरा बढ़ा

Weather in Bangalore: छुट्टियों में घूमने के लिए कई लोग हिल स्टेशन जाते हैं, लेकिन क्या हो जब आपका शहर ही हिल स्टेशन बन जाए। जी, हां हम बात कर रहे हैं बेंगलुरु के मौसम की। बेंगलुरु में इन दिनों मौसम बदल गया है। दिसंबर आते ही आईटी सिटी बेंगलुरु में ठंड ने दस्तक दे दी है। शहर के तापमान में गिरावट आई है और कोहरा भी बढ़ गया है। घने कोहरे ने शहर के कई इलाकों को घेर लिया है। घने कोहरे के कारण केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई फ्लाइट को स्थगित और रिडायरेक्ट भी किया गया।

बेंगलुरु का मौसम सुहाना हो गया है। कई इलाकों में रह-रह कर बारिश हो रही है और तापमान भी गिर गया है। शहर में हो रही बारिश का यह चौथा दिन है। चेन्नई में चक्रवात फेंगल के लैंडफॉल के बाद से ही तमिलनाडु के चेन्नई समेत आस पास के राज्यों और इलाकों में बारिश हो रही है। चक्रवाती तुफान और हवाओं के बीच बेंगलुरु का न्यूनतम तापमान सामान्य से घटकर 20 डिग्री के नीचे आ गया है।

अगले पांच दिनों तक होगी हल्की बारिश, तापमान होगा 20 डिग्री सेल्सियस तक

सामान्य तौर पर बेंगलुरु का तापमान 22 डिग्री से 25 डिग्री तक रहता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटी सिटी बेंगलुरु में अगले छह दिनों तक रह-रह कर बारिश होने की संभावना है। बेंगलुरु में बारिश कई इलाकों में होने की संभावना है। बेंगलुरु स्थित मौसम विभाग का कहना है कि बेगंलुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर और चामराजनगर समेत अन्य कई इलाकों में आगामी कुछ घंटों तक मौसम बादलों से भरा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में आए चक्रवात फेंगल के कारण बेंगलुरु के तापमान में गिरावट आई है। अगले दो दिनों तक आईटी सिटी बेंगलुरु का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौगम विभाग ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बेंगलुरु शहर का तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक होने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के इस अनुमान की मानें तो बेंगलुरु में अगले कुछ दिनों तक रात में ठंडी हवाएं चलने का भी संकेत दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु के चेन्नई समेत पुडुचेरी में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 30 वर्षों यानी 1995 से लेकर 2024 तक 24 घंटों में हुए सबसे अधिक बारिश है। अंग्रेजी समाचार पत्र डेक्कन हराल्ड के साथ एक साक्षात्कार में आईएमडी बेंगलुरु के अध्यक्ष डॉ एन पुवियारसन ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि घिरे बादलों के बीच बेंगलुरु (Bangalore Weather) शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले 5 दिसंबर तक बेंगलुरु शहर के अलग अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। डॉ पुवियारसन ने कहा, "जब भी कोई चक्रवात बादल छाने की स्थिति पैदा करता है, तो आमतौर पर अधिकतम तापमान में गिरावट आ जाती है।" अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार,बेंगलुरु शहर में बारिश के कारण 11 डोमेस्टिक उड़ानों को रडायरेक्टि किया गया। इनमें मुख्य रूप से इंडिगो की चार उड़ानें, एयर इंडिया की चार उड़ानें और अकासा एयर, स्पाइसजेट और स्टार एयर की एक-एक उड़ानें शामिल हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bangalore Weather: Cyclone Fengal effects in Bangalore temperature drop Chilly weather in Bengaluru rains, Check Bangalore Weather Update details in Hindi
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+