Bangalore Weather: उत्तर भारत में जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, वहीं बेंगलुरु में रहने वाले लोग यहां हो रही बारिश का जमकर मजा ले रहे हैं। बेंगलुरु के लोगों के लिए रविवार, रविवार जैसा लगने लगा है। सुबह कोहरे के बाद दोपहर को हल्की बारिश ने दस्तक दे दी है। बेंगलुरु के अधिकतर इलाकों में रविवार की सुबह से ही रह-रह कर बारिश हो रही है। बेंगलुरु में हो रही इस हल्की बारिश से शहर का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। बेंगलुरु में बारिश से स्थानीय निवासियों में खुशी है।

गौरतलब हो कि बेंगलुरु शहर के मौसम में यह अचानक बदलाव श्रीलंका के पूर्वी तट और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में विकसित हो रहे चक्रवात के कारण हुआ है। यह कर्नाटक सहित राज्या की राजधानी को प्रभावित कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही आईएमडी द्वारा जारी बेंगलुरु में बदलते मौसम संबंधी अनुमान के अनुसार बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट आने से शहर में मौसम ठंडा हो जाएगा।
बेंगलुरु शहर के प्रमुख इलाकों, जिनमें एमजी रोड, जयनगर, हेब्बल, सुल्तानपाल्या, आरटी नगर और आरआर नगर जैसे खास इलाकों में रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, यह मौसमी बदलाव कर्नाटक के विभिन्न जिलों को प्रभावित करने का अनुमान है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने दक्षिणी आंतरिक, तटीय और पहाड़ी जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें छिटपुट मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच उत्तरी आंतरिक क्षेत्रों में मध्यम से भारी कोहरा और अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के साथ शुष्क रहने की उम्मीद है।
बेंगलुरु के तापमान में होगी गिरावट
इस बेसमय बारिश के बाद बेंगलुरु शहर के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को दिन के दौरान बेंगलुरु शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रात में 16 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है। इससे बेंगलुरु शहरवासियों को बीते कुछ दिनों से होने वाली सामान्य गर्मी से राहत मिलेगी।
कर्नाटक के कुछ जिलों में भीषण शीतलहर
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, मौसम की चेतावनियों के अलावा आईएमडी ने बीदर, कलबुर्गी और रायचूर जिलों के लिए भीषण शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। ठंडे मौसम की ओर यह बदलाव बेंगलुरु के निवासियों के लिए एक सुखद समाचार है। यह आमतौर पर गर्म तापमान से राहत प्रदान कर रहा है।
क्या बंद रहेंगे स्कूल?
भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु में अगले 48 घंटे तक मौसम में इस बदलाव और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि बेंगलुरु में हो रही इस अप्रत्याशित हल्की बारिश के कारण शहर के स्कूलों को बंद रखने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में और अधिक बारिश और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान शहर के मौसम के पैटर्न में उल्लेखनीय बदलाव हो सकता है। बता दें कि श्रीलंका के तटों पर मौसम की गड़बड़ी के कारण होने वाले इस बदलाव से कर्नाटक में मौसम ठंडा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











