Bangalore Weather: बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में Rain Alert, क्या बंद रहेंगे स्कूल?

Bangalore Weather UPDATE: रविवार दोपहर से शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश अब अगले कुछ घंटों तक चलने वाली हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बेंगलुरु समेत राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात फेंगल के कारण बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। बता दें कि चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु के समुद्रीतटों पर 30 नवंबर की रात दस्तक दी थी।

Bangalore Weather: बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में Rain Alert, क्या बंद रहेंगे स्कूल?

बेंगलुरुवासियों को बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बेंगलुरु के कई प्रमुख क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हो सकती है। शहर में बारिश और जल जमाव के कारण कई इलाकों में आम जीवन पर असर पड़ा है। बेंगलुरु में बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे गिरा है। दिसंबर के महीने में शहर का सामान्य तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस साल आईटी सिटी में दिसंबर के पहले ही ठंड बढ़ गई है।

क्या बेंगलुरु में स्कूल बंद रहेंगे?

मौसम विभाग की ओर से शहर में बारिश को लेकर चेतावनी पहने ही जारी कर दी गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि बेंगलुरु समते कर्नाटक के दक्षिणी इलाकों में 5 दिसंबर तक बारिश होने की संभावनाएं हैं। हालांकि आईएमडी की ओर से जारी बारिश की चेतावनी के बावजूद शहर के स्कूलों में छुट्टी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। इस संबंध में जब स्थानीय स्कूल के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बारिश को लेकर चेतावनी और स्कूल बंद रखने पर कोई आदेश हमें अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यदि ऐसा कुछ नोटिस आया तो स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये जायेंगे। ऐसी परिस्थिति में ऑनलाइन क्लासेस आयोजित किए जा सकते हैं।

बेंगलुरु में स्कूल बंद करने के निर्णय को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने बेंगलुरु में खराब मौसम और बारिश में भी स्कूल खुले होने के निर्णय पर असंतोष जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने कहा, बेंगलुरु का मौसम भयानक हो गया है। आश्चर्य है कि इसके बावजूद राज्य सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा क्यों नहीं की? एक अन्य यूजर ने लिखा- बेंगलुरु अर्बन क्षेत्र के डीसी से गुजारिश है कि बारिश के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी जाए। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण हमें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता हो रही है।

क्या कहना है मौसम विभाग का?

मौसम विभाग का कहना है कि शहर में आगामी 5 दिसंबर तक अलग अलग इलाकों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात के कारण बेंगलुरु का मौसम तेजी से बदला है। मौसम विभाग की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, दो दिसंबर को मैसूरु, चामराजनगर, शिमोगा, चिक्कमगलुरु, हसन, कोडागु और मांड्या के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं यदि बात बेंगलुरु शहर की करें, तो कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी की अधिसूचना की माने तो दक्षिणी कर्नाटक के कुछ आंतरिक इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bangalore Weather Alert: Bengaluru under Rain Alert for heavy to medium rainfall in next few hours. Find out if schools are closed due to rain and check all related updates.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+