आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर, पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक

कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा ने मंगलवार के तड़के अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम एस एम कृष्णा का अचानक निधन की खबरों से राज्य समेत राजधानी बेंगलुरु में शोक का माहौल है। राज्य सरकार ने दिग्गज राजनीतिज्ञ और पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा (SM Krishna) के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने बुधवार, 11 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है।

कर्नाटक सरकार ने 11 दिसंबर को अवकाश घोषित किया

गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के प्रबुद्ध नेता एसएम कृष्णा का मंगलवार को यहां अचानक निधन हो गया, जिससे राज्यभर के लोग गहरे सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मांड्या जिले के सोमनहल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में बुधवार को सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।

बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

तकरीबन 92 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के सम्मान में बुधवार को राज्य के स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। लंबी बीमारी से जूझ रहे एसएम कृष्णा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। राजनीति में अपनी छवि खुद बनाने वाले प्रखर नेता का अंतिम संस्कार बुधवार को एसएम कृष्णा के गृह नगर में किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रबुद्ध राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा पहले ही कर दी है।

इस संबध में राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि तीन दिवसीय राजकीय शोक 10 से 12 दिसंबर 2024 तक है। इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा और सभी सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके परिवार ने बताया कि कृष्णा का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह उनके आवास पर निधन हो गया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bangalore News: Former Chief Minister SM Krishna passes away, leading to a 3-day state mourning in Karnataka. Public holiday declared on Wednesday, with schools, colleges, and offices closed today. Read the full details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+