Assam SEBA HSLC Result Topper List: असम बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अमीशी, सप्तर्ष्वा और अनिर्वाण ने किया टॉप

Assam SEBA HSLC Result Topper List: असम बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल, आज 11 अप्रैल 2025 को असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। असम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एक आघिकारिक अधिसूचना के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जानकारी दी गई।

असम बोर्ड एचएसएलसी परिणाम 2025 टॉपर्स सूची यहां देखें

असम बोर्ड हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इतना ही नहीं अपने अंकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर परिणाम स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

अपने परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल और नंबर दर्ज करना होगा। असम एसईबीए रिजल्ट 2025 की घोषणा के लिए सूचना बोर्ड द्वारा रिलीज के माध्यम से दी गई। असम से शिक्षा मंत्री ने सुबह 8:00 बजे एक अधिसूचना जारी की। इसके बाद सुबह 10:15 बजे एक प्रेस नोट और अंत में सुबह 10:30 बजे परिणामों का प्रकाशन किया गया।

असम एसईबीए कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 लड़कों ने मारी बाजी

इस वर्ष असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 के तहत कुल 63.98% छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण किया है। परिणामों की मानें तो लड़कियों की तुलना में राज्य की लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल एचएसएलसी 10वीं परिणाम 2025 में लड़कों का पास प्रतिशत 67.59% रहा। वहीं करीब 61.09% लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

पिछले कुछ वर्षों में असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट की तुलना करें तों इस वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत इस साल गिरकर 63.98% पर आ गया है। असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 के तहत इस वर्ष असम जोरहाट के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अमीशी सैकिया ने 591 अंक प्राप्त करके राज्य परीक्षा रिजल्ट में टॉप किया है। असम एचएसएलसी टॉपर अमीशी सैकिया ने प्रभावशाली 98.50% हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Assam HSLC Result 2025 कहां देख सकते हैं

निम्नलिखित वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक करने के अलावा, जो लोग मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करना पसंद करते हैं, वे ASSEB Results ऐप के ज़रिए नतीजे देख सकते हैं, जो Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

  • assamjobalerts.com
  • results.shiksha
  • vktyavision.com
  • assam.shiksha
  • iresults.net
  • indiaresults.com
  • iresults.in
  • schools.com

असम बोर्ड एचएसएलसी परिणाम 2025 टॉपर्स सूची

  1. अमीशी सैकिया 591 (98.50%)
  2. सप्तर्ष्वा बोरोडोलई 590 (98.33%)
  3. अनिर्वाण बोर्गोहैन 589 (98.17%)

नोट- पूरी लिस्ट अपडेट होते ही इसे अपडेट किया जाएगा।

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट से असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यहां दी जा रही है। छात्र इन स्टेप्स का पालन कर अपने असम एसईबीए एचएसएलसी रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

स्टेप 1- सबसे पहले SEBA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- "HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4- "Submit" पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6- असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
स्टेप 7- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Assam SEBA HSLC Result 2025 63.98% students passed the exam. Know complete details of Assam Board 10th Topper List, Name, Rank and Marks in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+