Assam SEBA HSLC Result 2025: कब जारी होंगे असम एसईबीए एचएसएलसी रिजल्ट? कैसे करें डाउनलोड

Assam SEBA HSLC Class 10th Result 2025: असम बोर्ड एचएसएलसी परीक्षा दे चुके छात्र अब अपने परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। असम बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को बता दें कि असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड एचएसएलसी या कक्षा 10वीं परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एसईबीए असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होंगे?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवाहाटी स्थित असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही असम बोर्ड कक्षा 10वीं एचएसएलसी रिजल्ट 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। एएसएसईबी एचएसएलसी परिणाम 2025 सेकेंड्री एजुकेशन ऑफ असम बोर्ड यानी एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एसईबीए एचएसएलसी या कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल sebaonline.org और resultsassam.nic.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे। बता दें कि असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट या अन्य रिजल्ट पोर्टल के माध्मय से अपने रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

एसईबीए असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होंगे?

एएसएसईबी एचएसएलसी परिणाम 2025 स्कोर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। इससे वे अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य भर के लाखों छात्र असम बोर्ड एचएसएलसी परिणामों की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए आधिकारिक तिथि का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन एएसएसईबी एचएसएलसी परिणाम 2025 इस सप्ताह के अंत या आगामी सप्ताह तक जारी करने की उम्मीद की जा रही है। असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर ने की तिथि का निर्धारण होते ही सटीक समय की भी पुष्टि आधिकारिक तौर पर की जाएगी।

SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 कब आयोजित की गई?

एसईबीए असम बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गईं। इसमें 21 और 22 जनवरी को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का भी आय़ोजन किया गया। बीते वर्षों की बात करें तो इससे पहले यानी वर्ष 2024 में असम बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की गई।

असम एसईबीए एचएसएलसी रिजल्ट 2025 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

​असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) द्वारा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 9 अप्रैल 2025 को स्पष्ट किया कि परिणाम 10 अप्रैल को जारी नहीं हों। असम एचएसएलसी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: एएसएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट asseb.in या sebaonline.org पर जाएं।​
चरण 2: होमपेज पर "HSLC परिणाम 2025" या समान शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।​
चरण 3: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।​
चरण 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।​
चरण 5: असम बोर्ज कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें या डिजिटल कॉपी अपने पास रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Assam SEBA HSLC Result 2025 will be released soon. Students can check class 10th result by visiting sebaonline.org. See here how to check the result and direct link.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+