SEBA Assam HSLC Result 2025: असम एचएसएलसी गिरा पास प्रतिशत! जानिए कैसा रहा असम 10वीं मैट्रिक रिजल्ट?

SEBA Assam HSLC Result 2025 Stats: असम बोर्ड एचएलएसली परीक्षा रिजल्ट 2025 आज 11 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर घोषित किया गया। असम के शिक्षा मंर्ी रनोज पेगू ने आज सुबह रिजल्ट घोषणा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी।

असम बोर्ड 10वीं एचएसएलसी रिजल्ट डिविजन-वार, जिलावार, लिंगवार पास प्रतिशत का विवरण यहां

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर घोषित किया गया। असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के अनुसार, इस वर्ष छात्र छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 63.98 प्रतिशत दर्ज किया गया। असम एचएसएलसी परिणाम 2025 में इस साल 67.59 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण किया है। वहीं करीब 61.09 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की है। असम बोर्ड एचएसएलसी कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 गिरा पास प्रतिशत

असम राज्य में एचएसएलसी रिजल्ट के तहत जोरहाट की प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमीशी साइकिया ने 591 अंक हासिल कर बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष असम बोर्ड एचएसएलसी कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 63.98% रहा। बता दें कि बीते वर्ष यानी असम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट 2024 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 75.7% दर्ज किया गया था। इस तुलना में इस बार राज्य मैट्रिक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के तहत छात्रों का पास प्रकिशत में गिरावट देखी जा सकती है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिजल्ट में करीब 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

कहां चेक करें असम एसईबीए कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025

असम एसईबीए एचएसएलसी की मुख्य वेबसाइट के अलावा बोर्ड ने कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और एक मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए भी नतीजों को देखने की सुविधा दी है। इन वेबसाइटों की सूची नीचे दी जा रही है।

  • sebaonline.org
  • indiaresults.com
  • assamresult.in
  • resultsassam.nic.in
  • assamjobalerts.com
  • results.shiksha
  • vktyavision.com
  • assam.shiksha
  • iresults.net
  • indiaresults.com
  • iresults.in
  • schools.com

Assam SEBA Matric Result 2025 असम बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट, क्या कहते हैं आंकड़ें

असम एसईबीए एचएसएलसी परिणाम 2025 के तहत इस वर्ष के परिणामों के बारे में आंकड़ों की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार यहां डिवीजन-वाइज, डिस्ट्रिक्ट-वाइज, उपस्थित हुए छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत, लिंग के अनुसार लड़के और लड़कियों के पास प्रतिशत और बीते पांच वर्षों के पास प्रतिशत यहां प्रदान किए जा रहे हैं।

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025

  • उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 4,22,737
  • उत्तीर्ण: 2,70,471
  • पास प्रतिशत: 63.98%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 67.59%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 61.09%

असम बोर्ड एचएसएलसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंग के अनुसार रिजल्ट

  • उपस्थित छात्राओं की संख्या: कुल 2,34,985
  • उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या: 1,43,564
  • उपस्थित छात्रों की संख्या: कुल 1,87,752
  • उत्तीर्ण छात्रों की संख्या: 67.59%

असम बोर्ड एचएसएलसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 डिविजन के अनुसार रिजल्ट

  • फर्स्ट डिवीजन: 89,041
  • सेकंड डिवीजन: 1,35,568
  • थर्ड डिवीजन: 45,862
  • उत्तीर्ण प्रतिशत: 63.98 प्रतिशत

असम एसईबीए 10वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार डिस्ट्रिक्ट-वाइज

टॉप करने वाले जिले

  • शिवसागर 85.55%
  • डिब्रूगढ़ 81.10%
  • धेमाजी 80.64%
  • जोरहाट: 79.61%
  • कामरूप: 78.79%

निम्न प्रदर्शन करने वाले जिले

  • श्रीभूमि: 47.96%
  • गोलपाड़ा: 51.31%
  • होजाई: 52.61%
  • धुबरी: 54.89%
  • कछार: 51.58%

Assam Board SEBA Matric 10th Result 2025 बीते कुछ वर्षों के पास प्रतिशत

  • 2025: 63.98%
  • 2024: 75.7%
  • 2023: 72.69%
  • 2022: 56.49%
  • 2021: 93.10%
  • 2020: 64.80%
  • 2019: 60.23%
  • 2018: 56.04%
  • 2017: 47.94%
  • 2016: 62.79%
  • 2015: 62.21%
  • 2014: 61.42%

Assam HSLC Result 2025 कैसे करें चेक

असम बोर्ड ने एचएसएलसी परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। एचएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके असम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

चरण 1. सबसे पहले एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइटsebaonline.org पर जाएं।
चरण 2. "एचएसएलसी रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 4. "सबमिट" पर क्लिक करें।
चरण 5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 6. आप चाहें तो इसे PDF में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Assam SEBA HSLC Result 2025 has been declared. Know Assam Board 10th Division Wise, District Wise and Gender Wise Pass Percentage and Complete Statistics in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+