Assam HSLC Result 2025: असम SEBA एचएसएलसी रिजल्ट sebaonline.org पर जारी, 63.98% पास प्रतिशत

Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर घोषित किया गया। दरअसल, आज सुबह 8 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने एचएसएलसी रिजल्ट शेड्यूल जारी किया। इसमें कहा गया है कि 11 अप्रैल 2025 शुक्रवार को असम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट सुबह 10:30 बजे जारी किया जाएगा।

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?Assam board, board exam result,

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 11 अप्रैल, 2025 को असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचएसएलसी नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करने वाला है। रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। छात्र सुबह 10:30 बजे से sebaonline.org पर अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे। असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 के अनुसार इस वर्ष छात्रों का कुल पास प्रतिशत 63.98% दर्ज किया गया है।

Assam HSLC Result 2025 Direct Link

Assam SEBA HSLC Result 2025 लड़कियों से लड़कों ने किया बेहतर प्रदर्शन

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 में इस साल लड़कियों की तुलना में राज्य की लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों ने इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है। असम एचएसएलसी परिणाम 2025 में इस साल 67.59 प्रतिशत लड़कों ने सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण किया है। वहीं करीब 61.09 प्रतिशत लड़कियों ने कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल की है।

बता दें कि शुक्रवार को सुबद 8 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने नतीजों के लिए शेड्यूल जारी किया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से उन्होंने बताया कि सुबह 10:15 बजे प्रेस नोट जारी कर असम एचएसएलसी रिजल्ट जारी किए जाएंगे। बता दें कि असम बोर्ड एचएसएलसी के छात्र अपने प्रदर्शन के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें।

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए विवरण

असम एचएसएलसी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल और नंबर विवरण दर्ज करना होगा। सरल प्रक्रिया का पालन करके छात्र एवं उनके अभिभावक असम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगें। इन परिणामों का जारी होना छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

गौरतलब हो कि इस साल असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षाएं बीते 15 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित की गईं। छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने थे। बता दें कि इसके अतिरिक्त, असम बोर्ड ने छात्रों के लिए अपने प्रमाणपत्र सह अंक-पत्र की भौतिक प्रतियां प्राप्त करने का प्रावधान किया है। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनके दस्तावेज़ एकत्र करने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा। जो लोग उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, लेकिन अपनी अंक-पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, वे बोर्ड कार्यालय में अलग से आवेदन कर सकते हैं।

Assam SEBA Class 10 Result 2025 कहां चेक करें

असम बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने असम एचएसएलसी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। नीचे कुछ वेबसाइट्स के लिंक दिए गए हैं, जिनका उपयोग कर छात्र और अभिभावक असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

  • sebaonline.org
  • assamjobalerts.com
  • indiaresults.com

Assam HSLC Result 2025 असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक

असम बोर्ड - बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन-असम(SEBA) ने एचएसएलसी (10वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। एचएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

चरण 1. सबसे पहले एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइटsebaonline.org पर जाएं।
चरण 2. "एचएसएलसी रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 4. "सबमिट" पर क्लिक करें।
चरण 5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 6. आप चाहें तो इसे PDF में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Assam HSLC Result 2025 has been declared on sebaonline.org. Know how to check SEBA 10th result, direct link and important information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+