Assam HS Result 2025: गिर गए पास प्रतिशत, जानिए कैसा रहा असम बोर्ड 12वीं एचएस रिजल्ट?

Assam HS Result 2025 Declared: असम बोर्ड के छात्र का इंतजार 30 अप्रैल 2025 को खत्म हुआ। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने सभी स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो पूरे राज्य में कई छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। असम बोर्ड एचएस रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं।

गिर गए पास प्रतिशत, जानिए कैसा रहा असम बोर्ड 12वीं एचएस रिजल्ट?

हालांकि इस साल सभी स्ट्रीम में पास होने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,06,925 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 3,02,613 सफलतापूर्वक पास हुए। एएचएसईसी बोर्ड द्वारा आयोजित असम बोर्ड एचएस परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब एएचएसईसी की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in या assamresult.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इस साल के नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था और इस घोषणा ने कई छात्रों और उनके परिवारों को राहत और खुशी दी है।

एएचएसईसी एचएस रिजल्ट 2025 के तहत आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा की गई। असम बोर्ड रिजल्ट के साथ इस साल का स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत, लिंग-वार पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसा रहा असम बोर्ड एचएस रिजल्ट 2025

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल द्वारा जारी हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के नतीजे के अनुसार, इस साल सभी स्ट्रीम में पास होने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। 2025 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,06,925 उम्मीदवार बैठे, जिनमें से 3,02,613 सफलतापूर्वक पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 81.03% रहा, जबकि 84.88% साइंस के छात्र और 82.18% कॉमर्स के छात्र पास हुए। वोकेशनल स्ट्रीम में पास प्रतिशत 68.55% कम रहा।

यदि बात पिछले साल असम बोर्ड एचएस 12वीं रिजल्ट 2024 की करें तो असम बोर्ड एचएस परीक्षा में कुल 2,73,908 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,42,794 उत्तीर्ण घोषित किए गए। पिछले साल विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए पास दर काफी अधिक थी। इसमें विज्ञान के छात्रों ने 90.29% की उच्चतम पास दर हासिल की थी, उसके बाद वाणिज्य के छात्रों ने 88.28% और कला के छात्रों ने 88.24% पास दर हासिल की।

लिंगवार असम बोर्ड कक्षी 12वीं रिजल्ट 2025

विभिन्न स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत घोषित किए गए। इसमें आर्ट्स स्ट्रीम में 81.03%, साइंस स्ट्रीम में 84.88% और कॉमर्स स्ट्रीम में 82.18% छात्र पास हुए। इसके अलावा वोकेशनल स्ट्रीम में 68.55% छात्र पास हुए। लिंग के आधार पर देखें तो आर्ट्स स्ट्रीम में 78.42% पुरुष और 82.95% महिला उम्मीदवार पास हुए। कॉमर्स स्ट्रीम में 82.08% पुरुष और 82.40% महिला उम्मीदवार पास हुए। साइंस स्ट्रीम में 84.39% पुरुष और 85.54% महिला उम्मीदवार पास हुए, जबकि वोकेशनल स्ट्रीम में 65.53% पुरुष और 74.39% महिला उम्मीदवार पास हुईं।

कहां चेक कर सकते हैं AHSEC HS Result 2025

निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से छात्र अपने एसएचएसईसी एचएस रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • assamresult.in
  • ahsec.assam.gov.in
  • assamjobalerts.com
  • iresults.in
  • indiaresults.com
  • schools9.com
  • iresults.net

असम बोर्ड एचएस रिजल्ट के लिए 'UPOLOBDHA' मोबाइल ऐप

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्रों को रिजल्ट चेक करने के अन्य विकल्प भी दिए गए हैं। जो छात्र अपने परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक तरीकों की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए 'UPOLOBDHA' मोबाइल ऐप और कई थर्ड-पार्टी वेबसाइट परिणाम चेक करने की सुविधा प्रदान की गई है। परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को प्ले स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपने असम बोर्ड एचएस रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Assam Higher Secondary Education Council has announced the class 12th result for all streams. Which is an important day for many students across the state. Assam Board HS Result has been officially released. Check AHSEC HS result 2025 statistics.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+