Assam APSC JE Recruitment 2025: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि असम जूनियर इंजीनयर का यह भर्ती अभियान कुल 160 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2025 है।
APSC JE भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मई 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 मई 2025
APSC JE भर्ती 2025 के लिए पात्रता और योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो भारत के नागरिक होने के साथ-साथ असम राज्य के स्थायी निवासी हों। उम्मीदवारों को असम में स्थायी निवास का प्रमाण पत्र (Permanent Resident Certificate - PRC) या रोजगार कार्यालय से जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (Employment Exchange Certificate) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी AICTE से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी या सिविल एंड प्लानिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। यह डिप्लोमा नियमित पाठ्यक्रम (Regular Course) के माध्यम से प्राप्त होना चाहिए।
APSC JE भर्ती 2025: आयु सीमा
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। जबिक आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
APSC JE भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?
असम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: JE पद के लिए "Apply Here" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
चरण 4: आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: आवेदन पत्र सबमिट करें और उसकी एक प्रति सहेज कर रखें।
APSC JE भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹297.20
OBC/MOBC वर्ग: ₹197.20
SC/ST, BPL, PwBD वर्ग: ₹47.20
इन शुल्कों में प्रोसेसिंग शुल्क और टैक्स भी शामिल हैं।
APSC JE भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
जेई भर्ती की चयन प्रक्रिया की जानकारी APSC द्वारा जल्द ही अधिसूचित की जाएगी। यदि आवेदनकर्ताओं की संख्या अधिक होती है, तो आयोग ज़ोन-वार भर्ती परीक्षा आयोजित कर सकता है। विस्तृत योजना बाद में आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज़ तैयार रखें। यह अवसर उन युवाओं के लिए सुनहरा है जो असम में सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











